मुम्बई
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम से रजिस्टर्ड लग्जरी कार रॉल्स रॉयस को बेंगलुरू में परिवहन विभाग ने जब्त किया है। इस कार को ‘सलमान खान’ चला रहे थे। अब जब मामला पुलिस के सामने आया तो वह अमिताभ बच्चन और सलमान खान के नाम सुनकर चकरा गई।
इस दिलचस्प मामले में पुलिस ने पहले सोचा कोई फर्जीवाड़ा है, लेकिन जब उसने जांच की तो पता चला कि कार वाकई अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम से है। संयोग से चलाने वाला शख्स का नाम भी सलमान खान था।
अमिताभ के नाम से कार, ड्राइव करने वाला सलमान खान
दरअसल अमिताभ के नाम से कार और ड्राइव करने वाले का नाम सलमान खान होने से सारी गड़बड़ हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरू पुलिस ने विट्टल माल्या रोड पर दबिश के दौरान कई लग्जरी कारें पकड़ीं। इनमें से एक रॉल्स रॉयस कार भी थी, जो अमिताभ बच्चन के नाम पर है। इस कार को जो शख्स ड्राइव कर रहा था, वह सलमान खान था। असल में कार अमिताभ बच्चन के ही नाम है। लेकिन चलाने वाले शख्स का सिर्फ नाम सलमान खान है, उसका अभिनेता सलमान से कोई कनेक्शन नहीं है।
अमिताभ ने 6 करोड़ में बेची थी यह कार
रिपोर्ट के अनुसार, पड़ताल करने पर पता चला कि ये लग्जरी कार अमिताभ के नाम से ही है। इस कार को विधु विनोद चोपड़ा ने 2007 में फिल्म ‘एकलव्य’ के सफल होने पर अमिताभ बच्चन को गिफ्ट किया। कार के मौजूदा मालिक बाबू ने बताया कि ये कार उन्होंने अमिताभ से 6 करोड़ रुपए में खरीदी थी। कार मालिक का नाम बदलवाने के लिए उसने एप्लाई भी किया था, लेकिन किसी कारण से नाम ट्रांसफर नहीं हो पाया। इस कार को बाबू ने अमिताभ से 2019 में खरीदा था।
दस्तावेज नहीं थे, इसलिए जब्त किया था
एक रिपोर्ट में बाबू ने बताया कि उन्हें 6 करोड़ रुपए देकर ये रॉल्स रॉयस कार अमिताभ से 2019 में परचेज की थी। बाबू के पास दो रोल्स रॉयस कारें हैं। एक पुरानी और एक नई। बाबू के बच्चे अवकाश के दिन अमिताभ बच्चन वाली कार को ले जाते हैं।
जब अमिताभ के नाम से रजिस्ट्रेशन वाली रॉल्स रॉयस को पकड़ा गया, तब बाबू की बेटी उसमें सफर कर रही थी। परिवहन अतिरिक्त आयुक्त के अनुसार पूरे दस्तावेज नहीं होने के चलते कार को जब्त कर लिया गया है। बाबू ने पुलिस को अमिताभ के हस्ताक्षर वाला एक कागज दिया है, जिसमें कार को बाबू को बेचने की बात लिखी है।
पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई कारों में सात कारें पांडिचेरी में रजिस्टर्ड हैं। इनमें रॉल्स रॉयस के अलावा लैंड रोवर, पोर्शे और जैगुआर कारें है। पकड़ी गई कारों में से अधिकतर का इंश्योरेंस एक्सपायर हो गया था और कुछ का रोड टैक्स बकाया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
