जयपुर
जयपुर में दिनदहाड़े NHAI के जिस रिटायर्ड अफसर की हत्या हुई थी, दरअसल उसकी हत्या की सुपारी कम्पनी मालिक ने दी थी। इस कंपनी मालिक ने 15 लाख देकर हरियाणा से शूटर बुलाए थे।
पुलिस ने इस हत्याकांड का राज खोलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम करणदीप श्योराण (29) पुत्र राजेंद्र श्योराण निवासी साकेत कालोनी हिसार हाल किराएदार गुरूग्राम, नवीन बिस्ला (31) पुत्र कर्मवीर निवासी गांव उरलाना पानीपत हरियाणा, विकास (33) पुत्र गजे सिंह निवासी हिसार सिटी हाल किराएदार गुरूग्राम, अमित नेहरा (26) पुत्र राजवीर नेहरा निवासी आलमपुर भिवानी हरियाणा हाल किराए गोल्फ सेक्टर 65 गुरूग्राम हरियाणा हैं।
यह थी घटना
26 अगस्त को आरके चावला निवासी फरीदाबाद हरियाणा जयपुर में प्रोग्रेस मीटिंग में शामिल होने के लिए आए थे। मीटिंग के बाहर निकलते ही दो युवकों ने फायर कर हत्या कर दी। दोनों फरार हो गए। भागने के बाद पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। काले रंग की फाच्यूर्नर में भागते हुए दिखाई दिए। उनकी पहचान नहीं हो सकी। तब पुलिस ने कंपनी के ठेकेदारों और कर्मचारियों से ही पूछताछ शुरू की।
मुख्य आरोपी करणदीप इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का मालिक
पुलिस ने मैसर्स ई 5 इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मालिक करणदीप को मुख्य आरोपी बनाया है। विकास देवंदा और नवीन करणदीप की कंपनी में इंजीनियर हैं। इन्होंने मिलकर ही आरके चावला की हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि 14 फुटओवर ब्रिज के डिजायन को लेकर आरके चावला से विवाद चल रहा था। इसलिए उसकी 15 लाख रुपए में शूटर बुलाकर हत्या करवाई गई थी।
मीटिंग में साथ लेकर आए शूटर
मीटिंग में विकास और नवीन शामिल होने आए थे। ये दोनों शूटरों को गुरूग्राम से साथ लेकर आए। पहले ही बाहर आरके चावला को दिखा दिया। बाहर निकलते ही दोनों आरके चावला को गोलियों से भून दिया। बाद में विकास और नवीन ने गुरूग्राम पहुंच कर करणदीप को पूरी बात कही। पुलिस शूटरों की तलाश कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
