हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कोचिंग में लगी आग, चीखों से कांपा लखनऊ | धुएं में घिरे छात्रों ने छत-छज्जों से लगाई छलांग, 15 मौतों की खबर, रेस्क्यू में जुटी टीमें | देखें वीडियो

सबसे प्रमुख बदलाव में अभिषेक दुल्लर (IPS-2006) को आईजीपी कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर से स्थानांतरित कर आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), शिमला नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं डॉ. डी.के. चौधरी (IPS-2008) को दरोह स्थित आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग) के पद से हटाकर आईजीपी कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

अब नहीं होगी ट्रेनों की टक्कर? रेल ट्रैक पर लगने जा रहा ‘कवच’, केंद्र ने दी मंजूरी | जानिए कैसे बचेंगी हजारों जानें

जिला स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। संदीप कुमार धवाल (IPS-2016) को एसपी बिलासपुर से स्थानांतरित कर एसपी देहरा नियुक्त किया गया है। जबकि मयंक चौधरी (IPS-2019) को एसपी देहरा से पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लीव रिजर्व) बनाया गया है।

इसी क्रम में अशोक रतन (IPS-2017), जो अब तक एसपी कांगड़ा और एसटीएफ धर्मशाला जोन का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें भी एसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला नियुक्त किया गया है।

विदेश अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद तैनाती का इंतजार कर रहीं इल्मा अफरोज (IPS-2018) को एसपी नूरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जयपुर में ‘खदीजा’ बनकर जैश के लिए काम कर रही महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, मोबाइल से आतंकियों के नेटवर्क के सुराग

इसके अलावा अभिषेक (IPS-2021) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला से पदोन्नत कर एसपी बिलासपुर बनाया गया है। वहीं गौरवजीत सिंह (IPS-2022) को एसडीपीओ नादौन से पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिमला नियुक्त किया गया है।

सरकार का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘India’ नहीं, अब सिर्फ ‘भारत’, राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह से पहले यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला | डिग्री-मार्कशीट से हटा ‘India’, अब सिर्फ ‘भारत’

ये ‘काश’ क्या है?

SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *