Bharatpur News: नीम के पेड़ पर लटका मिला 22 साल के युवक का शव | हत्या या आत्महत्या? खेत से मिली लाश ने बढ़ा दिया रहस्य

भरतपुर के भुसावर क्षेत्र के सुहारी गांव में 22 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

भुसावर (भरतपुर)। राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र के सुहारी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में नीम के पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। खेत में शव लटकता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अब नहीं होगी ट्रेनों की टक्कर? रेल ट्रैक पर लगने जा रहा ‘कवच’, केंद्र ने दी मंजूरी | जानिए कैसे बचेंगी हजारों जानें

मृतक की पहचान सुहारी निवासी नरेश (22) पुत्र बच्चू जाटव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नरेश अपने परिवार के साथ घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खेत में बने मकान में रहता था। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में लगे नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस बीच मृतक के परिजनों ने गंभीर आशंका जताई है कि नरेश की हत्या करने के बाद उसके शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ पर लटकाया गया है।

हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘India’ नहीं, अब सिर्फ ‘भारत’, राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह से पहले यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला | डिग्री-मार्कशीट से हटा ‘India’, अब सिर्फ ‘भारत’

ये ‘काश’ क्या है?

SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *