जयपुर के जगतपुरा स्थित अग्रवाल समाज सेवा समिति के चुनाव में श्रीनिवास फतेहपुरिया अध्यक्ष, उमेश गुप्ता महासचिव और सीए निखिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
जयपुर
अग्रवाल समाज सेवा समिति, जगतपुरा की नई कार्यकारिणी के चुनाव समाज के विधान अनुसार संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध चयन हुआ।
समिति के अध्यक्ष पद पर श्रीनिवास फतेहपुरिया को निर्विरोध चुना गया। वहीं महासचिव पद की जिम्मेदारी उमेश गुप्ता को सौंपी गई, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सी.ए. निखिल अग्रवाल का चयन हुआ।
इसके अलावा राहुल गुप्ता, श्रीमती गौरी जैन अग्रवाल, नरेशचंद बंसल और सुमिल बंसल उपाध्यक्ष, कमल अग्रवाल और संजय अग्रवाल संयुक्त सचिव, गौरव सिंघल संयुक्त कोषाध्यक्ष, मोहन लाल अग्रवाल मीडिया प्रभारी, पवन अग्रवाल आडीटर चुने गए जबकि कुंजबिहारी गोयल, महेशचंद गुप्ता, राजकुमार गोयल, अजय अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता एयर राधारमण गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
समाज के पूर्व महासचिव पुनीत अग्रवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम समाज के सभी लोगों को साथ लेकर एकता, संगठन और सेवा कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि समाज हित के कार्यों में सभी की भागीदारी जरूरी है और नई कार्यकारिणी इस दिशा में बेहतर कार्य करेगी।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान एडवोकेट सतीश गर्ग चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को संपन्न करवाया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
