आरएएस-2024 (RAS 2024) का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई टॉपर बने। 1096 नए प्रशासनिक अफसरों की सूची जारी, टॉप-20 और पूरी मेरिट लिस्ट देखें।
अजमेर
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की सबसे अहम परीक्षा RAS-2024 का परिणाम Rajasthan Public Service Commission ने शनिवार को जारी कर दिया। इस रिजल्ट के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों की लंबी प्रतीक्षा समाप्त हो गई।
इस बार बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि जैसलमेर के वीरेंद्र चारण दूसरे स्थान पर रहे। टॉप-20 सूची में नवनीत शर्मा, रवीन्द्र सिंह, विकास सियाग, ऐश्वर्या कंवर, दिनेश, शालू, भूपेन्द्र सिंह, राम सिंह गुर्जर, यशवंत सांडू, कुलदीप शर्मा, कैलाश कुमार, चानन सिंह इंदा, अभय सिंह अंजना, कैलाश रणवा, हरियश राजपुरोहित, उमंग रावल, तनीशा यादव और वृंदा शेखावत जैसे नाम शामिल हैं।
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1096 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद शामिल हैं। यह चयन राजस्थान प्रशासनिक ढांचे में नई पीढ़ी को शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
पूरी प्रक्रिया लगभग पौने दो साल चली। फरवरी 2024 में प्रारंभिक परीक्षा, जून में मुख्य परीक्षा और फिर 1 दिसंबर से साक्षात्कार की शुरुआत हुई, जो 9 चरणों में 17 अप्रैल तक पूरी हुई।
इस बार कुल 2391 उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की गई है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 6,75,080 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,75,665 ने प्रारंभिक परीक्षा दी। आगे चलकर 21,539 मेंस परीक्षा में पहुंचे और 2461 साक्षात्कार के लिए पात्र बने।
यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में पौने दो साल लगे, जबकि 2010-11 की भर्ती एक साल में पूरी होने का रिकॉर्ड रखती है। इसके बाद 2013, 2016, 2018, 2021 और 2023 की भर्तियाँ औसतन 2–3 साल में पूरी हुईं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
