भरतपुर माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी को जयपुर के साइंस पार्क में आयोजित समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
भरतपुर
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भरतपुर माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी को जयपुर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
15 मार्च को साइंस पार्क, शास्त्री नगर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की इकाई पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की ओर से उन्हें शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में महासभा के सभापति संदीप काबरा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश दिनेश चंद सोमानी और प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर सोमानी सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ओ.पी. माहेश्वरी के समाज सेवा कार्यों की सराहना की।
बैंक के भीतर गूंजी गोली | छुट्टी के विवाद में गार्ड ने मैनेजर को उतारा मौत के घाट
इस अवसर पर भरतपुर से भी समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें महासभा सदस्य आर.सी. गुप्ता (खटोड़), महामंत्री मुकेश कुमार और सदस्य लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के उत्थान और सेवा कार्यों में सक्रिय लोगों को सम्मानित करना नई पीढ़ी को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। ओ.पी. माहेश्वरी ने इस सम्मान के लिए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के लिए सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
