भरतपुर (Bharatpur) के माहेश्वरी कुंज में माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान करते हुए भव्य होली मिलन समारोह मनाया। फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
भरतपुर
माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर की ओर से नीम दा गेट स्थित माहेश्वरी कुंज में होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह, रंग और पारिवारिक सौहार्द के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का माहौल ऐसा रहा कि पूरे परिसर में फूलों की खुशबू, भक्ति संगीत और होली की उमंग एक साथ घुलती नजर आई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण कुमार माहेश्वरी ने भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद रचना, आरती, प्रीति, उन्नति, उषा, भावना और गुंजन ने भक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। महिलाओं और पुरुषों के सामूहिक नृत्य ने भी उपस्थित जनों का दिल जीत लिया और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो उठा।
समारोह के दौरान जिले में नवागंतुक माहेश्वरी समाज के सदस्य महेश गग्गर (DSM SBI LIFE) और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विनीता गग्गर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर दोनों ने शानदार युगल नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में अलग ही रंग भर दिया।
जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने सभी महिलाओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर आधारित अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए सभी से आह्वान किया कि समाज मिलकर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग दे।
समारोह में फूलों की होली खेली गई और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक फूल बंगला झांकी भी सजाई गई, जिसने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इसी क्रम में प्रह्लाद माहेश्वरी ने श्याम बाबा पर आधारित राजस्थानी गीत प्रस्तुत कर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम के आयोजक योगेश माहेश्वरी और हीरालाल माहेश्वरी रहे। इस अवसर पर उनकी नवविवाहित पुत्रवधुओं को भी समाज के सदस्यों ने शुभकामनाएं और बधाई दी। महिला प्रकोष्ठ की चंचल, प्रियंका, श्वेता, मनीषा, शशि, पुष्पलता, टीना, विनीता, सुमन और छवि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
समारोह में वंदना खंडेलवाल, अंशिका गुप्ता और विशाल खंडेलवाल सहित माहेश्वरी समाज के अनेक सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन में राधाबल्लभ, वरुण, जीतेंद्र, प्रह्लाद, योगेश, संजय, ऋषि, रामकुमार, अशोक, गजेन्द्र, घनश्याम, लवलेश, विकास और रूपेश सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
अंत में महामंत्री मुकेश कुमार ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सहभोज और “जय महेश” के उद्घोष के साथ समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
