आधी रात ATM पर धावा, कैश बॉक्स तक पहुंच गए चोर… तभी गश्ती पुलिस की आहट ने बिगाड़ा पूरा खेल | जयपुर में PNB ATM लूट की कोशिश नाकाम

जयपुर के हरमाड़ा में आधी रात बदमाशों ने PNB ATM का लॉक तोड़कर कैश चोरी की कोशिश की, लेकिन पुलिस गश्त की आहट से फरार हो गए। CCTV से जांच जारी।

जयपुर। हरमाड़ा इलाके में बुधवार आधी रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को निशाना बनाने पहुंचे बदमाश कैश तक पहुंचने से पहले ही भागने को मजबूर हो गए। करीब 12 बजे बदमाशों ने एटीएम का लॉक तोड़कर अंदर रखे कैश बॉक्स तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम की आहट ने उनका पूरा प्लान फेल कर दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाश एटीएम के लॉक से छेड़छाड़ कर चुके थे और कैश बॉक्स तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच उन्हें पुलिस गश्ती टीम के आसपास होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद बदमाश बिना कैश लिए ही मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही हरमाड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एटीएम की स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू की। बैंक मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया।

थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने एटीएम का लॉक खोलकर कैश चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

अब पुलिस की नजर आसपास लगे CCTV कैमरों पर है। पुलिस बैंक और आसपास के क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार

जयपुर कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े रिश्वत का खेल बेनकाब | ADM के PA को ₹1 लाख लेते दबोचा, गुलाबी हुए हाथ तो खुल गई पूरी पोल

गुरु महिमा …

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *