राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन

दौसा जिले के राहुवास स्थित श्री खेड़ा वाले हनुमानजी महाराज मंदिर में 3 से 6 अगस्त 2026 तक 76वां वार्षिक अखंड रामधुनी महोत्सव आयोजित होगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील।

राहुवास (दौसा)। आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा के संगम का प्रतीक 76वां वार्षिक अखंड रामधुनी महोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में क्षेत्र ही नहीं, आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और गांव में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह महोत्सव 6 अगस्त तक श्री खेड़ा वाले हनुमानजी महाराज मंदिर, राहुवास (तहसील राहुवास, जिला दौसा) में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान अखंड रामधुनी, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?

आयोजन समिति के अनुसार, यह महोत्सव पिछले कई दशकों से गांव की धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम और श्री खेड़ा वाले हनुमानजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन का निमंत्रण समस्त ग्रामवासी, राहुवास एवं कुंतलवास की ओर से दिया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *