राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर

जयपुर में RCCI और अमेरिकी दूतावास की यू.एस. कमर्शियल सर्विस के संवाद कार्यक्रम में अमेरिका में निवेश, SelectUSA, IPR, स्टार्टअप और व्यापार विस्तार के नए अवसरों पर चर्चा हुई।

जयपुर। राजस्थान के उद्योग और कारोबार को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में बुधवार को राजधानी जयपुर में एक अहम पहल देखने को मिली। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) के चैंबर भवन में अमेरिकी दूतावास की यू.एस. कमर्शियल सर्विस के प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों और उद्योगपतियों के साथ सीधा संवाद किया। बैठक में अमेरिका में निवेश, कारोबार विस्तार, स्टार्टअप सहयोग, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) और भारत-अमेरिका व्यापारिक साझेदारी के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।

In a significant initiative to connect Rajasthan’s industries with global investment and business opportunities, the Rajasthan Chamber of Commerce and Industry (RCCI) on Wednesday hosted a high-level interactive session with a delegation from the U.S. Commercial Service of the U.S. Embassy. The discussions focused on investment opportunities in the United States, business expansion, the SelectUSA programme, Intellectual Property Rights (IPR), and various aspects of strengthening India–U.S. trade and commercial cooperation.

अमेरिका में कारोबार बढ़ाने के रास्ते बताए

यू.एस. कमर्शियल सर्विस की सीनियर कमर्शियल स्पेशलिस्ट रितु अरोड़ा और डिजिटल अटैची सईदा बोर्चमेयर ने SelectUSA कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिका में निवेश और व्यवसाय स्थापित करने के कई अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी वाणिज्यिक सेवा विदेशी कंपनियों को निवेश, बाजार तक पहुंच और व्यवसाय विस्तार में आवश्यक सहयोग प्रदान करती है।

प्रतिनिधिमंडल ने पेटेंट एवं ट्रेडमार्क से जुड़े बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) की उपयोगिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए अपनी बौद्धिक संपदा की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नए स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी कंपनियां नियमित रूप से आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करती हैं और राजस्थान के उद्यमियों से इनमें पंजीकरण करने का आग्रह किया।

‘राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं’

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद उद्योग जगत को अंतरराष्ट्रीय व्यापार, वैश्विक निवेश और नई तकनीकों को समझने का अवसर देते हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ निवेश गतिविधियों को गति देने के लिए यूएस कैटलॉग शो जैसी पहल को दोबारा शुरू करने का सुझाव भी रखा।

डॉ. जैन ने कहा कि राजस्थान विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल, रत्न एवं आभूषण, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी और उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए देश के सबसे संभावनाशील राज्यों में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमेरिका के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्ते राजस्थान की कंपनियों के लिए नए बाजार, तकनीकी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के अवसर बढ़ाएंगे।

उद्यमियों ने पूछे निवेश और IPR से जुड़े सवाल

संवाद सत्र के दौरान उद्योगपतियों, आयातकों और निर्यातकों ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से अमेरिका में निवेश की प्रक्रिया, बाजार तक पहुंच, व्यापार विस्तार और बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से जवाब दिया।

बड़ी संख्या में उद्योग जगत की मौजूदगी

कार्यक्रम में राजस्थान चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष डी.एस. भंडारी और आत्माराम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश एवं सुधीर गुप्ता, मानद महासचिव आनंद महरवाल और बृजबिहारी शर्मा, मानद सचिव सुधीर भंसाली, अतिरिक्त मानद सचिव दुलीचंद कडेल, मालविका बगरिया और ललित तिवाड़ी, संयुक्त सचिव इंदर चंद बैद, डॉ. इंदर सिंह कुदरत, राजस्थान चैंबर यंग वीमेन इंटरप्रेन्योर विंग की चेयरपर्सन सोनिका महरवाल, चांदनी जग्गा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक, उपसचिव त्रिनेत्र रोलीवाल, कार्यकारिणी सदस्य, बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, आयातक और निर्यातक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सोनिका महरवाल ने राजस्थान चैंबर की ओर से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और उपयोगी जानकारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

जयपुर कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े रिश्वत का खेल बेनकाब | ADM के PA को ₹1 लाख लेते दबोचा, गुलाबी हुए हाथ तो खुल गई पूरी पोल

गुरु महिमा …

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *