16वें भारतीय अंगदान दिवस पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में एनएसएस के तत्वावधान में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अंगदान की शपथ लेकर समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
भरतपुर। 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी छात्राओं, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों को अंगदान की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अंगदान केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि कई लोगों को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने उन सभी परिवारों को श्रद्धापूर्वक नमन किया, जिन्होंने अपने प्रियजनों के अंगदान के माध्यम से दूसरों को जीवन का दूसरा अवसर प्रदान किया।
‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को इसके महत्व को समझना चाहिए और समाज में इस विषय पर जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने स्वयंसेविकाओं और छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में डॉ. मधु शर्मा, अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निशांत सिंह चौहान, सुश्री प्रीति मौर्य, डॉ. अंजु, डॉ. लाला शंकर गयावाल, श्रीमती साधना शर्मा, डॉ. दीप्ति अग्रवाल, जगदीश कुमार, दीवान सिंह तथा डॉ. नटवर सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
