खाद पर मनमानी नहीं चलेगी | भरतपुर में कृषि विभाग की दो टूक, पीओएस से ही बिक्री और तय रेट अनिवार्य

भरतपुर (Bharatpur) में कृषि विभाग की जिला स्तरीय बैठक में खाद-बीज विक्रेताओं को यूरिया और डीएपी तय दर पर बेचने व पीओएस मशीन से ही बिक्री के निर्देश दिए गए।

भरतपुर (विष्णु मित्तल )

खाद की कालाबाजारी और किसानों की बढ़ती शिकायतों के बीच कृषि विभाग ने भरतपुर में साफ संदेश दे दिया है—अब खाद-बीज की बिक्री तय नियमों और सरकारी दरों पर ही होगी। जिला स्तर पर बुलाई गई बैठक में विभाग और विक्रेताओं के बीच भरोसे और जवाबदेही की नई लकीर खींची गई।

कोविड में बच्चों की थाली पर डाका | राजस्थान मिड डे मील योजना में ₹2000 करोड़ का महास्कैम, ACB की बड़ी कार्रवाई, 21 के खिलाफ केस

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय पर गुरुवार को जिला स्तरीय खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक राधेश्याम मीणा ने की, जिसमें जिला खाद-बीज विक्रेता संघ के पदाधिकारी, खाद-बीज के थोक एवं खुदरा विक्रेता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक राधेश्याम मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूरिया और डीएपी खाद केवल निर्धारित सरकारी दर पर ही बेची जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद का विक्रय पीओएस मशीन के माध्यम से ही किया जाए और खाद के क्रय-विक्रय का पूरा रिकॉर्ड नियमानुसार दर्ज किया जाए।
उन्होंने विक्रेताओं से कहा कि सरकार और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना भी उनकी जिम्मेदारी है, ताकि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके।

संयुक्त निदेशक मीणा ने कहा कि किसान विक्रेता का मित्र होता है, जो विभाग और विक्रेता दोनों पर भरोसा करता है, इसलिए उस भरोसे का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि खाद-बीज विक्रेता कृषि विभाग के परिवार का हिस्सा हैं और विभाग उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से लेता है। आवश्यकता पड़ने पर विभाग सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहता है।

इस अवसर पर कृषि अधिकारी रूपेन्द्र सिंह मीणा और कृषि अधिकारी जगत सिंह ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और विक्रेताओं से नियमों की सख्ती से पालना करने का आह्वान किया।

जिला खाद-बीज विक्रेता संघ की ओर से जिलाध्यक्ष रूपसिंह परमार, कोषाध्यक्ष खैमचन्द गोयल और मंत्री मोनार्क गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के सभी थोक और खुदरा विक्रेता उचित दर पर खाद बिक्री कर रहे हैं और कृषि विभाग के सभी नियमों का पालन करते हैं। उन्होंने विभाग को आश्वस्त किया कि आगे भी किसानों की समस्याओं के समाधान और तय दरों पर खाद उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

बैठक में महेश चन्द गर्ग, राकेश गोयना, राहुल, विजयकान्त शर्मा, अरुण चौधरी, प्रेम सिंह चौधरी, संतोष मित्तल, बांके बिहारी, राजीव पोद्दार, प्रदीप शर्मा, जगमोहन कटारा सहित बड़ी संख्या में विक्रेता मौजूद रहे। वहीं इफको के अधिकारी श्यामसुंदर और रामकिशोर ने भी विभागीय नियमों के अनुरूप खाद बिक्री करने की अपील की।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कोविड में बच्चों की थाली पर डाका | राजस्थान मिड डे मील योजना में ₹2000 करोड़ का महास्कैम, ACB की बड़ी कार्रवाई, 21 के खिलाफ केस

पेपर से पहले हो गया था सौदा! | STF के खुलासे के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

डिग्री नहीं, फर्जीवाड़े की फैक्ट्री थी ये ‘यूनिवर्सिटी’ | डायरेक्टर अरेस्ट, 10 हजार संस्थानों का देशव्यापी जाल उजागर | व्हाट्सऐप से सौदा, कूरियर से डिग्री… और नौकरी पक्की!

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा