इथेनॉल प्लांट पर फूटा 15 महीने का गुस्सा | राठीखेड़ा में भीड़ बेकाबू, बैरिकेड टूटे, कई वाहन फूंके | पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज कर खदेड़ा

हनुमानगढ़ (Hanumangarh) के टिब्बी (Tibbi) क्षेत्र में एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल प्लांट (EthanolPlant) के विरोध में महापंचायत उग्र हो गई। भीड़ ने बैरिकेड तोड़े, वाहनों को आग लगाई और पुलिस पर पथराव किया। कई पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारी घायल।

हनुमानगढ़ 

हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी तहसील के राठीखेड़ा के पास एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल प्लांट को रोकने की मांग बुधवार को अचानक उग्र हो गई। सुबह से शांत दिख रही महापंचायत दोपहर बाद उस वक्त भड़क उठी, जब हजारों ग्रामीण और किसान भाषण मंच से हटकर सीधे निर्माणाधीन प्लांट की ओर बढ़ गए।

पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाए थे, लेकिन भीड़ उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। देखते ही देखते कई सरकारी और निजी वाहनों में आग लगा दी गई। कुछ लोगों ने प्लांट की दीवार तोड़ने का भी प्रयास किया, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

तनाव बढ़ते ही पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान करीब 10 से 12 पुलिसकर्मी और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनियां सहित कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माहौल शुरू में सामान्य था, लेकिन भीड़ अचानक उग्र हो गई और हालात मिनटों में हिंसक रूप ले बैठे। स्थिति गंभीर होती देख जिला मुख्यालय के साथ आसपास के इलाकों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में यह आंदोलन पिछले 15 महीनों से जारी है। किसानों का कहना है कि इथेनॉल प्लांट से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा और उपजाऊ जमीनें बर्बाद होंगी।

18 नवंबर को पुलिस सुरक्षा में निर्माण दोबारा शुरू होने के बाद विरोध और तेज़ हो गया था। बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने सभा के बाद भीड़ सीधे प्लांट की तरफ बढ़ी, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को सड़कों को बंद करना पड़ा, इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई और टिब्बी कस्बा छावनी में बदल गया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दुनिया ने माना दीपावली का तेज | यूनेस्को ने भारत के महापर्व को दिया ‘अमूर्त विरासत’ का दर्जा

68 करोड़ का बैंक घोटाला… महीनों तक करोड़ों खिसकते रहे | PNB अधिकारी गिरफ़्तार, फर्जी ट्रांसफर का पूरा खेल बेनक़ाब

साक्षरता में ‘उपार्जित अवकाश’ का सुपर स्कैम? | 400 ब्लॉक, 200 करोड़ और 45 दिन की ‘चकाचक हाज़िरी’ पर सवाल

8th Pay Commission पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा अपडेट; जानिए कब लागू कर रही है

भारत में Starlink के दाम देखकर यूजर्स शॉक्ड | इतने हजार से प्लान शुरू, ऊपर से किट अलग

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।