भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान

भुसावर में प्रजापति विकास सेवा समिति ने दक्ष महाराज जयंती पर भरतपुर जिले के मेधावी विद्यार्थियों, सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया।

भुसावर (विष्णु कुमार)। दक्ष महाराज जयंती के पावन अवसर पर प्रजापति विकास सेवा समिति, तहसील भुसावर की ओर से रविवार को आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा प्रतिभाओं के उत्साह का बड़ा मंच बन गया। हिंडौन रोड स्थित श्री श्याम पैराडाइज में आयोजित समारोह में भरतपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं, सरकारी सेवाओं में नवचयनित युवाओं तथा सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों का भव्य सम्मान किया गया।

समारोह में वर्ष 2025-26 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026 में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र, शील्ड और पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश

मोटिवेशनल संबोधनों से बढ़ाया युवाओं का हौसला

तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रजापत और युवा तहसील अध्यक्ष पिंटू प्रजापत ने बताया कि समारोह में उच्च शिक्षित वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने युवाओं से लक्ष्य तय कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दक्ष प्रजापति महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद अतिथियों ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।
‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली

‘शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी’

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, राष्ट्रीय जन मंडल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलतराम पैशिया, वैर-भुसावर विधायक बहादुर सिंह कोली तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन प्रजापत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामवीर सिंह (जिलाध्यक्ष, भरतपुर) उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कहा कि “शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे बड़ी कुंजी है। विद्यार्थी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन करें। शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पीता है, उतना ही दहाड़ता है।” उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से युवाओं में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

इन विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

समारोह में डॉ. फूलसिंह, संजय प्रजापति (नोएडा), ओमकरण (हरियाणा), सोहनलाल (नूंह), हरग्यान सिंह, किशोरजी, देवीसिंह (पत्रकार, बयाना), मदनगिरी बाबा (आश्रम, हिंगोटा), भगवान सिंह (सालाबाद), पंकज मूर्तिकार (दौसा), अतर सिंह, रुद्रवीर प्रजापत (अधिशासी अभियंता), शिव कुमार (आगरा), प्रताप सिंह (फिरोजाबाद) तथा रामरतन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रजापति समाज के महिलाओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और समाज बंधुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। आयोजन को समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *