एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत

एमपीयूएटी उदयपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी प्रसारित हुआ।

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर रविवार को ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का सशक्त केंद्र बना। राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया और 500 से अधिक विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के ‘माय भारत’ स्वयंसेवक ज्योतिका वर्मा एवं अवनी सुवालका ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश

‘नशामुक्त भारत केवल अभियान नहीं, राष्ट्रीय जन-आंदोलन’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों को ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ की सामूहिक शपथ दिलाते हुए कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का राष्ट्रीय जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि देशभर में एक करोड़ से अधिक युवा इस अभियान से जुड़कर नशामुक्ति का संकल्प ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना, जन-जागरूकता अभियानों और प्रभावी कानून व्यवस्था के माध्यम से नशे पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने तक सीमित न रहकर स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उनकी गतिविधियों पर सकारात्मक नजर रखने की अपील की।

‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली

PM मोदी बोले— ‘नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत’

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रव्यापी संबोधन सजीव प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा कि “नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।” प्रधानमंत्री ने शिक्षकों और प्राध्यापकों से विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लगातार जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ जाए तो उसे तिरस्कार नहीं, बल्कि उपचार, परामर्श और पुनर्वास के माध्यम से मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। समाज की जिम्मेदारी है कि नशामुक्त होकर लौटने वाले युवाओं को सम्मान और स्वीकार्यता मिले।

नुक्कड़ नाटक ने छोड़ी गहरी छाप

कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार नशे की लत युवा शक्ति को उसके लक्ष्य से भटका देती है और इसका असर पूरे परिवार एवं समाज पर पड़ता है। साथ ही योग, खेल, परिवार के सहयोग, परामर्श और पुनर्वास के जरिए नशामुक्त जीवन का प्रेरक संदेश भी दिया गया।

500 से अधिक विद्यार्थियों ने ली ऑनलाइन शपथ

छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने बताया कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), स्काउट एवं गाइड तथा खेल इकाई के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम से पूर्व ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ भी ली।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

100 सप्ताह तक चलेगा अभियान

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ अगले 100 सप्ताह तक देशभर में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों और विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठनों के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासित, जिम्मेदार और नशामुक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर बताया गया कि देशभर में आयोजित इस अभियान में लगभग एक करोड़ युवाओं ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है, जबकि ‘माय भारत’ पोर्टल पर करीब 2.24 करोड़ युवाओं के पंजीकरण ने इसे जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है।

ये रहे प्रमुख उपस्थितजन

कार्यक्रम में कुलसचिव अशोक कुमार, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे, निदेशक अनुसंधान डॉ. मनोज कुमार महला, राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता, मत्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एल. एन. महावर, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा, प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनोद यादव तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम हरि मीणा सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *