Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प

कोटा में मित्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन और स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान ने कर्णेश्वर हाउसिंग योजना में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कोटा। मित्रता दिवस पर जहां लोग अपने दोस्तों के साथ रिश्तों का जश्न मना रहे थे, वहीं कोटा में प्रकृति को अपना सबसे बड़ा मित्र मानते हुए पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया गया। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन और स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कर्णेश्वर हाउसिंग योजना में व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान बड़, पीपल, गूलर, नीम, आम, आंवला, बेलपत्र और जामुन सहित फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट गिरिराज गुप्ता ने कहा कि प्रकृति और मानव का संबंध सदियों से अटूट रहा है। प्रकृति संपूर्ण सृष्टि का पालन-पोषण करती है, इसलिए उसका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रकृति से उतना ही लेना चाहिए, जितना उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जरूरी हो और जिससे पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान पहुंचे।

उन्होंने कहा कि बढ़ती उपभोक्तावादी संस्कृति के कारण प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। इसका परिणाम आज पूरी दुनिया बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, बढ़ते तापमान और तेजी से पिघलते ग्लेशियरों के रूप में भुगत रही है। ऐसे में केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित और सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है।

एडवोकेट गिरिराज गुप्ता ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने मित्रता दिवस पर सभी लोगों से प्रकृति के साथ मित्रता निभाने और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

‘एक घंटे में खत्म कर दूंगा…’ और फिर बेटी के सामने मां को मार दी गोली | थप्पड़ से तिलमिलाए युवक ने दिनदहाड़े बरसाई गोली

कार्यक्रम में प्राचार्य गणेश जांगिड़, शिवानी चौधरी, उपाचार्य मंजूलता शर्मा, ललित शर्मा, चंद्रशेखर मित्तल, सीएल प्रजापति, विनोद चौरसिया, पूर्व पार्षद रिया चौरसिया, राजेंद्र गंभीर, दीप्ति अरोड़ा, प्रमोद मीणा तथा नारायण गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *