अनुराग सेवा संस्थान (Anurag Seva Sansthan) लालसोट के 31 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “अनुराग-31” कार्यक्रम में 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। 20 दिसंबर को भव्य समारोह।
लालसोट
अनुराग सेवा संस्थान लालसोट ने अपनी स्थापना के इकतीस वर्ष पूरे होने पर इस बार उत्सव को और भव्य बना दिया है। “अनुराग–31” थीम के तहत साहित्य, संस्कृति, क्रीड़ा, आध्यात्म, पर्यावरण संरक्षण, लोक-संस्कृति और सामाजिक समरसता पर आधारित कुल 31 कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान–2025 की घोषणा की गई है, जिसके तहत 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
सबसे महत्वपूर्ण सम्मान अनुराग साहित्य श्री सम्मान–2025 इस बार पद्मश्री डॉ. रविन्द्र कुमार (मेरठ) को साहित्य में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।
स्मृति सम्मान से सम्मानित होने वाले साहित्यकार
इस वर्ष स्मृति सम्मान के लिए चयनित रचनाकार और उनकी कृतियाँ इस प्रकार हैं—
- डॉ. पदम सिंह पदम (करहल, मैनपुरी) — हिंदी लेखिकाओं का इतिहास
- डॉ. रामकुमार घोटड़ (सार्दुलपुर, चूरू) — बाल मन की दस्तावेज़ी लघुकथाएँ
- डॉ. प्रबोध कुमार गोविल (जयपुर) — पिंजरा तोड़ के भागा पंछी (आत्मकथा)
- डॉ. अखिलेश निगम (लखनऊ) — अखिल दोहा सतसई
- जगदीश मोहन रावत (जयपुर) — अंग-अंग में चन्दन वन (गीत)
- श्याम प्रकाश देवपुरा (श्रीनाथद्वारा) — हरसिंगार (पत्रिका—संपादन)
- डॉ. आर. पी. सारस्वत (मुंबई) — सिमटती साँसों का संघर्ष (डायरी)
- रामनारायण शर्मा (श्रीगंगानगर) — रामचरितमानस में पर्यावरण (आध्यात्मिक विवेचन)
- शील कौशिक (सिरसा, हरियाणा) — माया का रहस्यमयी टीला (बाल साहित्य)
- डॉ. मनीषा शर्मा (कोटा) — हिंदी कथा साहित्य विमर्श (आलोचना)
- देवेन्द्र कुमार मिश्रा (जबलपुर, मप्र) — डस्ट एवं अन्य कहानियाँ
- विष्णु शर्मा ‘हरिहर’ (कोटा) — त्रिवेणी (हाइकू)
- रामनारायण हलधर (कोटा) — धूप और चांदनी (ग़ज़ल)
- डॉ. नीना छिब्बर (जोधपुर) — अब लौट चलें (कविता)
- अटल राम चतुर्वेदी (मथुरा) — अटल सजल संग्रह
- बसंती पंवार (जोधपुर) — अपना-अपना भाग्य (अनुवाद)
- अमर बानियां लोहारो (गन्तोक, सिक्किम) — हँसिली लीला (अनुवाद)
- विमला नागला (केकड़ी) — तुलसी चिरमी लिख लिख पाती (पत्र साहित्य)
- संतोष दास शास्त्री (नैनीताल, उत्तराखंड) — वनवासी राघवेंद्र (आध्यात्मिक आलेख)
- महाराम सिंह मृदुल (इटावा) — माटी का तो धर्म एक है (गीत)
- प्रेमपाल शर्मा (दिल्ली) — स्मृतियों के मोती (संस्मरण)
- एकता अमित व्यास (कच्छ, गुजरात) — अमीरन (उपन्यास)
- डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा (रायपुर, छत्तीसगढ़) — अपने अपने संस्कार (लघुकथा)
- रवि पुरोहित (बीकानेर) — आग अभी शेष है (कविता)
- नीलम राकेश (लखनऊ) — फूलों की बगिया (बाल साहित्य)
- शिव मोहन यादव (दिल्ली) — श्रीकृष्ण–अर्जुन युद्ध (खंडकाव्य)
- प्रभात कुमार सिंघल (कोटा) — राजस्थान के साहित्य साधक (जीवनी)
- सतीश कुमार (किशनगढ़) — जीवनी साहित्य
- नरेंद्र निर्मल (भरतपुर) — धूप-छांव (गीत)
- धर्मेन्द्र सैनी (बांदीकुई, दौसा) — फुनगी (युवा साहित्य–उपन्यास)
दौसा जिले के विशिष्ट सम्मानित
- विनोद गौड़
- अनुराग प्रेमी
- कृष्णा सैनी
- बुद्धिप्रकाश महावर ‘मन’
समारोह और पुरस्कार
20 दिसंबर को आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम में—
- साहित्य श्री सम्मान में ₹11,000 नकद
- स्मृति सम्मान में ₹3,100, श्रीफल, शॉल, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र व कलम
सभी साहित्यकारों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला
एयरपोर्ट पर पुतिन को मिला सरप्राइज, PM मोदी के इस कदम से रूस हैरान | एक ही SUV में निकले दो दिग्गज
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
