भरतपुर के खिलाड़ी आशीष प्रजापत का अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम में चयन। ग्वालियर में 7 से 29 दिसंबर तक प्रतियोगिता, जिले में खुशी की लहर।
भरतपुर (संजीव चीनिया )
भरतपुर जिले के उभरते क्रिकेटर आशीष प्रजापत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बीसीसीआई द्वारा ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में 7 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उन्हें राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी के अनुसार आशीष एक राइट-आर्म ऑफ-स्पिनर और मिडल-ऑर्डर बैट्समैन हैं। उन्होंने इस साल आरसीए की अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 विकेट झटके, जबकि पिछले साल उनके नाम 37 विकेट दर्ज हैं। इसी लगातार अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राजस्थान टीम में हुआ है।
RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला
टूर्नामेंट में राजस्थान टीम पांच मुकाबले खेलेगी। पहला मैच 7 दिसंबर को ओडिशा से होगा। इसके अलावा पंजाब, पुडुचेरी, बिहार और छत्तीसगढ़ की टीमें भी लीग में शामिल होंगी। प्रतियोगिता ग्वालियर में ही आयोजित होगी और तीन-दिवसीय लीग मैच फ़ॉर्मेट में खेली जाएगी।
आशीष के चयन की खबर मिलते ही जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में मिठाइयाँ बाँटी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना संदेशों की बौछार हो गई।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी, सदस्य नाहर सिंह, विनोद शर्मा, बीनू सिंह, राहुल लोहिया, त्रिलोकनाथ शर्मा, जितेंद्र गुर्जर वकील, मनीष भूरा वकील, पावन कौंतये वकील, उत्तम शर्मा वकील, अमित सिंह वकील, गिरीश वकील बहनेरा, प्रेम सिंह वकील, अवदेश खटाना, देवेंद्र सिंह, गौरव फ़ौजदार, देवेंद्र सिंह कालू, ज्ञानू जघीना, टीटू वकील, रूपेन्द्र मोहन, रवि शर्मा, तथा चयनकर्ता सूरज शर्मा, नरेश खत्री, प्रेम सिंह, लंकेश सियाराम, पंकज गोयल और वरिष्ठ खेल पत्रकार संज़ीव चीनिया मौजूद रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला
एयरपोर्ट पर पुतिन को मिला सरप्राइज, PM मोदी के इस कदम से रूस हैरान | एक ही SUV में निकले दो दिग्गज
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
