भरतपुर: डहरा मोड़ चौकी के पास आवासीय भूमि पर कब्जे का आरोप | भूमिपुत्र ने पुलिस पर लगाया दबंगई का आरोप

भरतपुर 

भरतपुर की डहरा मोड़ चौकी क्षेत्र में आवासीय भूमि को लेकर विवाद गहराने लगा है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में चौकी इंचार्ज पर दबंगई कर शक्ति का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कर्मचारियों की फाइलों में से गायब हो रहीं थीं बेटियां | अब केंद्र सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया ये स्पष्टीकरण

कुलदीप सिंह का कहना है कि उनकी दो आवासीय भूमि, खसरा नंबर 2379/773 एवं 2380/773, चौकी के पास स्थित हैं। इस भूमि पर 2024 से अब तक कई बार पुलिस अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में उल्लेख है कि 18 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को परिवेदन दिया गया था जिस पर एएसपी उच्चैन  जांच के आदेश भी हुए थे, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।

कुलदीप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने कई बार उनके निर्माण कार्य को रुकवाया और धमकाकर मजदूरों को भगा दिया। यहां तक कि तहसीलदार नदबई  द्वारा 7 अगस्त 2025 को की गई नापतौल और सीमांकन की प्रक्रिया को भी चौकी इंचार्ज ने नहीं माना और टीम को रोकने की कोशिश की।

अब बच्चे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट | RBI ने Junio Payments को दी मंजूरी, बिना बैंक अकाउंट के होगा ट्रांजेक्शन आसान

पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि चौकी इंचार्ज द्वारा किए गए कथित शक्ति दुरुपयोग और दबंगई के मामले में तत्काल कार्रवाई हो तथा उनके आवासीय भूखंड से अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों को हटवाया जाए, ताकि वे अपने भूखंड पर निर्माण कार्य कर सकें।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ऑफिस में अफसरों की रासलीला | अफसर को लेडी स्टाफ ने लगाया तिलक, ओढ़ाई चुनरी, फिर शुरू हुआ डांस | देखें ये वीडियो

कर्मचारियों की फाइलों में से गायब हो रहीं थीं बेटियां | अब केंद्र सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया ये स्पष्टीकरण

अब बच्चे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट | RBI ने Junio Payments को दी मंजूरी, बिना बैंक अकाउंट के होगा ट्रांजेक्शन आसान

बिहार एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA की बहार | जानिए किस सर्वे में किसका क्या हाल

अब चांदी पर भी मिलेगा लोन | RBI ने जारी किए नए नियम, इस डेट से होगा लागू

8th Pay Commission: नए साल में कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी! AICPI बढ़ोतरी से DA 60% छूने के आसार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।