भुसावर (भरतपुर)
समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम करती भुसावर की ‘मुस्कान एक पहल’ संस्था ने हाल ही में चार घुमंतु परिवारों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। जरूरत के हिसाब से परिवारों को आटा, दाल, मसाले, गुड़, खिले चना और सभी महिला, पुरुष एवं बच्चों को पहनने योग्य कपड़े प्रदान किए गए।
संस्था के पदाधिकारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि भुसावर में ‘मुस्कान एक पहल’ हर मौके पर जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है। चाहे प्राकृतिक आपदा हो, गरीब विधवा की बेटी की शादी, भूखे को भोजन या जरूरतमंदों को कपड़े, समय-समय पर जन सहयोग से यह काम किया जाता है।
लड़की की गुमशुदगी पर भी रिश्वतखोरी | एसीबी ने हेड कांस्टेबल को 15 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा
संयोजक अरविंद मित्तल ने बताया कि संस्था पिछले 6 वर्षों से समाज सेवा में निरंतर सक्रिय है। भूखे को भोजन, प्यासे को पानी, और अन्य सामाजिक सहयोगों में संस्था का योगदान लगातार जारी है। सहयोगी सदस्य अपने और अपने परिवार के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या पुण्यतिथियों पर भोजन और अन्य सहयोग कर संस्था को आर्थिक और सामुदायिक रूप से सशक्त बनाते हैं।
इस अवसर पर प्रतीक शैलेष, मनोज गोयल, टीपू जोगी और मुरारी लाल ने विशेष योगदान दिया। उनके सहयोग से चार परिवारों के जीवन में खुशियों का उजाला फैला और संस्था के सदस्यों को भी अपार संतोष और सुकून मिला।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
लड़की की गुमशुदगी पर भी रिश्वतखोरी | एसीबी ने हेड कांस्टेबल को 15 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा
‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल
कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA
RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
