उदयपुर में 9 साल के बच्चे को स्लीपर बस ने कुचला, सिर चक्कों तले पिसा, चीखों से गूंजा चौराहा

उदयपुर 

उदयपुर (Udaipur) के सुखेर थाना क्षेत्र के भुवाणा चौराहे पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। निजी स्लीपर कोच बस की चपेट में आकर 9 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम का सिर बस के पहियों तले आकर चकनाचूर हो गया और पूरा चौराहा चीखों से गूंज उठा।

पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक | दिल्ली हाईकोर्ट ने CIC का आदेश पलटा, कहा- निजता पहले

पुलिस के अनुसार मृतक बालक की पहचान देवेंद्र सिंह (9) पुत्र कालू सिंह, निवासी भुवाणा के रूप में हुई। देवेंद्र अपने बड़े भाई के साथ पास ही लगे राम रसोड़े में पूजा करने आया था। इसी दौरान पास खड़ी स्लीपर कोच बस जैसे ही स्टार्ट हुई, सामने मासूम दिखाई नहीं दिया और वह चपेट में आ गया। अगले ही पल मासूम का सिर चक्कों के नीचे आकर पिस गया।

Loan News: पहली बार लोन लेने वालों के लिए खुला बड़ा राज़ | अब सिर्फ CIBIL स्कोर से नहीं रुकेगा आपका सपना

राजस्थान हाईकोर्ट में पलटी बाज़ी | पंचायत-निकाय चुनाव कराने के एकलपीठ के आदेश पर खंडपीठ ने लगाई रोक

पिता का दर्द: एम्बुलेंस नहीं आई, शव टेम्पो में ले जाना पड़ा

हादसे के बाद मौके पर मातम पसर गया। बच्चे के पिता कालू सिंह ने आरोप लगाया कि फोन करने के बावजूद एक घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार मजबूरी में उन्हें बेटे का शव टेम्पो में डालकर अस्पताल की मोर्चरी तक ले जाना पड़ा।

कालू सिंह ने बताया कि वे भुवाणा में किराए से रहते हैं और मकान मालिक के यहां खाना बनाने का काम करते हैं। उनके परिवार में दो बेटे हैं, जिनमें देवेंद्र छोटा था और भुवाणा सरकारी स्कूल में कक्षा 5 का विद्यार्थी था।

पुलिस ने बस जब्त की, चालक हिरासत में

सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को महाराणा भोपाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। भुवाणा चौराहे पर हुए इस हादसे ने इलाके के लोगों को हिला दिया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक | दिल्ली हाईकोर्ट ने CIC का आदेश पलटा, कहा- निजता पहले

Loan News: पहली बार लोन लेने वालों के लिए खुला बड़ा राज़ | अब सिर्फ CIBIL स्कोर से नहीं रुकेगा आपका सपना

UP News: नींद भरी रात में निकली चीखें | गोगामेड़ी जा रहे भक्तों की ट्रॉली पर कंटेनर चढ़ा, 9 की मौत, 50 घायल, आंसुओं में डूबा कारवां

शाम ढले लगा महंगाई का नया झटका | दूध की हर बूंद अब महंगी, जयपुर-दौसा के घरों पर सीधा असर

कोठी बिक गई… और बेटा बिफर गया! भरतपुर राजपरिवार में बवाल, बाप-बेटे आमने-सामने, संपत्ति विवाद हाईकोर्ट की दहलीज पर

भजनलाल कैबिनेट ने एक साथ खोले पिटारे, नई नीतियों से रोजगार, मेडिकल, टूरिज्म में बड़ा उलटफेर | जानें क्या किए फैसले

राजस्थान में वकीलों की जेब अचानक हुई भारी | भजनलाल सरकार ने फीस बढ़ाकर चौंकाया, 1 सितम्बर से लागू | जानिए किसे कितना मिलेगा

गवर्नमेंट कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा | असिस्टेंट प्रोफेसर ने मूक-बधिर का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पाई नौकरी, SOG की जांच में खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें