आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक निजी नर्सिंग होम चलाने वाले ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर उमाकांत गुप्ता (60) का का अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरण की घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। डॉक्टर की पत्नी ने अपहरण की FIR दर्ज कराई है। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। उनकी अंतिम लोकेशन राजस्थान बार्डर से सटे सैंया थाना क्षेत्र के तेहरा गांव में आई है।
डॉक्टर उमाकांत गुप्ता अपनी कार से हाईवे स्थित अपने विद्या नर्सिंग होम जाने के लिए घर से निकले थे। वह नर्सिंग होम नहीं पहुंचे। रात तकरीबन 11 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। आगरा पुलिस को 15 घंटे बाद बुधवार को उनकी कार धौलपुर में लावारिस हालत में मिल गई। इस पर पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम ने धौलपुर के बीहड़ में डेरा डाल लिया है।
यमुना पार में है विद्या नर्सिंग होम
मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। एफ-46, ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉक्टर उमाकांत गुप्ता सर्जन हैं। उनकी पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। दो बेटे अभिषेक और अभिलाष भी चिकित्सक हैं। उनका विद्या नर्सिंग होम घर से 500 मीटर दूर रॉयल कट चौराहे पास है।
डॉ. विद्या गुप्ता ने मंगलवार रात थाना एत्माद्दौला पुलिस को डॉ. उमाकांत गुप्ता के लापता होने की जानकारी दी। बताया कि पति शाम तकरीबन 7:15 बजे अपनी नीले रंग की बलीनो कार संख्या यूपी-80 ईजे-7472 से हॉस्पिटल जाने की बोलकर निकले थे। वह नर्सिंग होम नहीं पहुंचे। रात 11 बजे तक घर नहीं लौटे। इस पर उन्हें फोन मिलाया, लेकिन उनका मोबाइल लगा नहीं। स्विच ऑफ आ रहा है।
डॉक्टर की पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता के मुताबिक, आम दिनों में वो 10 बजे तक राउंड से लौट आते थे। मगर, मंगलवार को रात 11 बजे तक वापस नहीं लौटे। मोबाइल भी रात 7:30 बजे से स्विच ऑफ बता रहा है।
धौलपुर गैंग पर शक
मंगलवार शाम को वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता कार सहित लापता हुए थे। उनकी लोकेशन सैंया में मिली थी। उनके अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धौलपुर के गैंग पर शक है। पांच टीमों को लगाया गया है। एक टीम बीहड़ में गई है।
– बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
अपहरण की आंशका के चलते राजस्थान पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस डॉक्टर के परिजनों से भी जानकारी कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही हैं। आगरा और राजस्थान पुलिस मिलकर चंबल में कांबिंग कर रही है।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कार नहीं
पुलिस ने सैंया टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मगर, फुटेज में कार नहीं आई। इससे आशंका है कि डॉक्टर की कार दूसरे रास्ते से निकली। बुधवार को टीम राजस्थान बॉर्डर पर पहुंची। धौलपुर पुलिस से संपर्क किया। बुधवार दोपहर को डॉक्टर की कार धौलपुर में लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। पुलिस को अपहरण की आशंका है। इसलिए पांच टीम लगी हैं। पूर्व में गैंग आगरा से लोगों का अपहरण करके धौलपुर के बीहड़ में ले जा चुके हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’
- ‘सड़कें टूटी, लाइटें बंद… आखिर शहर चलेगा कैसे?’ | भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना, आवारा पशुओं से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक उठाए बड़े सवाल
- Bharatpur: चलती ट्रेन में शुरू हुआ झगड़ा, स्टेशन पर बिछ गई लाश | सीट के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर यात्री की हत्या
- रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में
- इंद्रजाल …
- एमपीयूएटी को मिला नया रिसर्च कप्तान, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार महला ने संभाली कमान
- आपदा आई तो घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान | NDRF ने स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
