पलवल
पलवल के हुडा सेक्टर-दो चौक स्थित एक्सिस बैंक में बुधवार 14 जुलाई को दिनदहाड़े डकैती की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हथियारों से लैस होकर आए पांच नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर बन्धक बनाया और जमकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि बदमाश करीब 60 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान करने की कोशिश में लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। कुछ ही देर में एसपी दीपक गहलावत व डीएसपी विजय पाल भी पहुंच गए। उन्होंने लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को रवाना कर दिया। बदमाशों ने 8-10 मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों के हाथ 50 से 60 लाख रुपए लगने की बात कही जा रही है। बैंक के कर्मचारी रुपयों के मिलान में लगे हैं। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि लुटेरों के हाथ कितने रुपए लगे हैं।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरे बाइकों से आए थे। एक लुटेरा सीसीटीवी कैमरों में अपना मुंह छिपाने के लिए उल्टा होकर बैंक की सीढ़ियां चढ़ता दिखाई दे रहा है। लुटेरों ने बैंक स्टाफ को हथियार के बल पर एक जगह एकत्र किया। इसके बाद फिल्मी अंदाज में बैंककर्मियों को धमकाकर कैश काउंटर पर मौजूद रुपए लूटकर दो बैग में भरे और दिल्ली गेट चौक की तरफ फरार हो गए। सभी लुटेरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बाइक के नंबर सीसीटीवी में नजर नहीं आ रहे।
दो लुटेरों ने बैंक के गेट पर खड़े होकर किसी से फोन पर बात की। फिर 12:40 बजे बैंक के अंदर प्रवेश कर सभी कर्मचारियों को हथियारों के बल पर सीटों से खड़ा कर एक स्थान पर एकत्र किया। इसके बाद कैश लेकर 12:45 बजे फरार हो गए। पुलिस को 12:50 बजे सूचना मिली। इसके तुरंत बाद थाना व चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ही डीएसपी विजयपाल व एसपी दीपक गहलावत भी मौके पर पहुंच गए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
