जयपुर
केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए बढ़ाने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सरकार की घोषणा के बाद अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा। इससे सरकार पर करीब चार हजार करोड़ का भार आएगा। 1 जुलाई 2021 से यह लागू होगा।
राजस्थान सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% करने का निर्णय किया है। 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की यह दर मान्य होगी। कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों को संबल देने हेतु इस फैसले पर राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रु सालाना व्यय करेगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 14, 2021
राजस्थान के करीब सात लाख कर्मचारियों को और सवा चार लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। करीब एक साल पहले सरकार ने कोरोनाकाल में भी 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया था।
आपको बता दें आज ही मोदी सरकार ने अपनी केबिनेट की मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बहाल करने को मंजूरी दी थी। साथ में महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर उसे 28 फीसदी कर दिया था। इसके बाद राजस्थान सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी करने की घोषणा कर दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
