‘सेवा से स्वावलम्बन की ओर’ | विहिप के कौशल विकास केन्द्र से प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बांटी मिठाई

भरतपुर 

विश्व हिन्दू परिषद (VHP) सेवा विभाग द्वारा संचालित हिन्दू गौरव महाराजा सूरजमल कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह स्थानीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, केशव नगर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

रात के अंधेरे में जंग की दस्तक | पाकिस्तान ने 15 शहरों में दागी मिसाइलें, भारत ने लाहौर तक उड़ा डाले एयर डिफेंस सिस्टम

मुख्य वक्ता विहिप के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक जुगल किशोर जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “हनुमान जी की सेवा भावना से प्रेरणा लेकर समाज जीवन में सेवा ही हमारा मार्गदर्शक होना चाहिए।” उन्होंने महिला स्वावलम्बन को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

विहिप प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खण्डेलवाल ने बताया कि विहिप देशभर में 5390 से अधिक सेवा कार्यों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन और सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर 2024 से शुरू हुए इस केन्द्र में अब तक 24 महिलाओं ने सिलाई और 20 ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वर्तमान में 20 महिलाएं सिलाई और 14 महिलाएं कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि विहिप वर्तमान में 14 संस्कारशालाओं का संचालन कर रहा है और सेवा उपकरण वितरण केन्द्र के माध्यम से अब तक 38 जरूरतमंदों को सहायक उपकरण दिए जा चुके हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष विष्णु सैनी ने की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी जैसे विहिप के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपनिदेशक, केन्द्रीय विद्यालय संगठन सी. पी. सिंह ने विहिप के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि कमला शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन संस्कारशाला की संयोजिका कुसुम रावत ने किया और जिला सेवा प्रमुख राकेश गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया।

अतिथियों का स्वागत किया —
संयोजिका शीला खण्डेलवाल,
सह जिला सेवा प्रमुख महेश गुर्जर,
शहर सेवा प्रमुख लक्ष्मण प्रसाद शर्मा,
प्रखण्ड सेवा प्रमुख राममोहन गर्ग,
संस्कारशाला समिति अध्यक्ष अमर चंद मित्तल ने।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:

  • अशोक वैद्य (आरएसएस, विभाग सेवा प्रमुख)
  • करन सिंह जाटव (सह नगर संघ चालक)
  • सिद्धार्थ फौजदार (विहिप विभाग मंत्री)
  • डा. रविन्द्र कुंतल (विहिप जिला उपाध्यक्ष)
  • किशन सिंह होल्कर (कोषाध्यक्ष)
  • कमल कपूर (नगर अध्यक्ष)
  • प्रमोद गुप्ता (नगर उपाध्यक्ष)
  • लोकेश जैन (प्रधानाचार्य, आदर्श विद्या मंदिर)
  • उमेश वर्मा (व्यवस्थापक)
  • राजेश गुप्ता (सेवा भारती, जिला मंत्री)
  • चन्द्रशेखर गर्ग (प्रखण्ड सह मंत्री)
  • संस्कारशाला की आचार्याएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गंगोत्री धाम से पहले मौत का सफर | उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 2 घायल

बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, 45 मिनट में 5 करोड़ का सोना  और 15 लाख कैश लूट ले गए बदमाश | लुटेरों का ‘कमांडो स्टाइल’ मे हमला

भारत ने एयरस्ट्राइक में पाक की आतंकी भट्ठियों पर जलते अंगारे बरसाए, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर, कई पाक सैनिक भी ढेर | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 9 आतंकी अड्डे राख

राजस्थान में 5 दिन बिगड़ने वाला है मौसम का मिज़ाज, IMD ने अलर्ट पर रखा आधा राज्य | जानें किन जिलों में दिखेगा असर

सायरन बजेगा, बत्ती बुझेगी… और आसमान में गरजेंगे राफेल, सुखोई और मिराज | युद्ध की आशंका के बीच भारत-पाक बॉर्डर पर दो दिन का हवाई युद्धाभ्यास | ‘मॉक ड्रिल’ से पाकिस्तान में खलबली | 1971 की जंग से पहले भी हुआ था ऐसा ही अभ्यास

महिला, किसान, बेरोजगार, दुकानदार, मरीज, यात्री… सब पर पड़ेगा असर | हिमाचल कैबिनेट ने किए बड़े फैसले  | यहां देखें पूरी लिस्ट

किताब छपी नहीं, 2 लाख कॉपियां बांट दीं | ‘पढ़ेगा इंडिया’ के नाम पर सरकारी बैंक ने 7.25 करोड़ उड़ाए, बोर्ड को भनक भी नहीं!

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें