सायरन बजेगा, बत्ती बुझेगी… और आसमान में गरजेंगे राफेल, सुखोई और मिराज | युद्ध की आशंका के बीच भारत-पाक बॉर्डर पर दो दिन का हवाई युद्धाभ्यास | ‘मॉक ड्रिल’ से पाकिस्तान में खलबली | 1971 की जंग से पहले भी हुआ था ऐसा ही अभ्यास

नई दिल्ली 

हवा में बारूद की बू है… सीमा पर सन्नाटा गहराया है… और अब आसमान से कहर बरपाने की तैयारी है। 7 मई की रात भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ऐसी गड़गड़ाहट होगी, जैसी 1971 के युद्ध से पहले सुनाई दी थी। राफेल, सुखोई और मिराज जैसे फाइटर जेट राजस्थान की रेती पर जलते आकाश की तरह गरजेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत अब सिर्फ ‘संयम’ नहीं, संदेश दे रहा है—और ये संदेश बम और मिसाइलों की भाषा में होगा।

NOTAM जारी कर भारतीय वायुसेना ने एलान कर दिया है— 7 मई की रात 9:30 बजे से 8 मई की सुबह 3 बजे तक पाकिस्तान सीमा से लगे आसमान में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

किताब छपी नहीं, 2 लाख कॉपियां बांट दीं | ‘पढ़ेगा इंडिया’ के नाम पर सरकारी बैंक ने 7.25 करोड़ उड़ाए, बोर्ड को भनक भी नहीं!

पाकिस्तान सहमा, भारत सख्त
इधर दिल्ली में युद्धाभ्यास की रणनीति बन रही है, उधर इस्लामाबाद में खौफ की बैठकें।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद ISI मुख्यालय पहुंचे, तीनों सेनाओं के चीफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से बंद कमरे में घंटों बात की। बात बस इतनी सी है— भारत अब सिर्फ ‘बोल’ नहीं रहा, वह ‘तैयारी’ कर रहा है।

244 जिलों में मॉक ड्रिल: पूरा भारत युद्ध मोड में

7 मई को ही भारत सरकार पूरे देश में 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराएगी।

  • सायरन बजेगा
  • शहर ब्लैकआउट में डूबेंगे
  • लोग खाइयों और शेल्टर में दौड़ाए जाएंगे
  • आपदा टीम हथियारबंद होकर तैनात होगी।

राफेल, मिराज, सुखोई: आकाश में अग्निवर्षा

इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे:

  • राफेल: दुश्मन के ठिकानों पर सर्जिकल अचूक हमले
  • मिराज-2000: रात में घात लगाकर वार
  • सुखोई-30 MKI: आकाश में दबदबा, नीचे जमीनी ठिकानों पर कहर।
  • मिग-29 वायु रक्षा की रीढ़ बनेगा, और पूरी ड्रिल की निगरानी करेंगे वायुसेना के टॉप ऑफिसर्स।

1971 में भी ऐसा ही हुआ था…
इस अभ्यास ने बुजुर्गों को वो रातें याद दिला दी हैं, जब 1971 के युद्ध से पहले सायरन बजते ही लोग घरों की बत्तियां बुझाकर खाइयों में छिप जाते थे। आज वही डर… वही तैयारी… वही ताप… फिर लौट आया है। फर्क सिर्फ इतना है— इस बार भारत इंतजार नहीं कर रहा… वह हमला करने से पहले अभ्यास कर रहा है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

महिला, किसान, बेरोजगार, दुकानदार, मरीज, यात्री… सब पर पड़ेगा असर | हिमाचल कैबिनेट ने किए बड़े फैसले  | यहां देखें पूरी लिस्ट

किताब छपी नहीं, 2 लाख कॉपियां बांट दीं | ‘पढ़ेगा इंडिया’ के नाम पर सरकारी बैंक ने 7.25 करोड़ उड़ाए, बोर्ड को भनक भी नहीं!

उत्तरप्रदेश में आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, IG से लेकर कई जिलों के SP बदले | वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर में बड़ा उलटफेर | यहां देखें पूरी लिस्ट

जनता ने जिसे विधायक बनाया, वह दलाल निकला | विधानसभा में सवाल हटवाने की मांगी ढाई करोड़ की कीमत, ACB ने रंगे हाथ दबोचा | 11 महीने में ही बिखर गया जनमत का भरोसा

बैंकों की नींव हिलाने वाली साइबर साजिश! अफसरों की मिलीभगत से 12 राज्यों में बिछा 12.8 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का जाल, बांसवाड़ा से डिप्टी मैनेजर और पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार | मास्टरमाइंड दुबई फरार

UPI यूजर्स तैयार हो जाएं! 16 जून से हर पेमेंट के साथ कुछ बदलेगा | आपको चौंकाएगा नया अनुभव

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें