आरडी गर्ल्स कॉलेज में ग्रामीण विकास पर संगोष्ठी: छात्राओं ने जाना विकास का मंत्र

भरतपुर 

रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (RD Girls College) भरतपुर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 के तहत महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सुजाता चौहान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास विषय पर केंद्रित रहा।

कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की स्पेशल लीव | जानें किसे और कैसे मिलेगी ये खास सुविधा?

प्राचार्य प्रो. सुजाता चौहान ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का सदुपयोग कर छात्राएं आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाएंऔर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से कृषि में महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए केसर जैसी लाभकारी फसलों के उत्पादन का सुझाव दिया।

मुख्य अतिथि राजवीर सिंह, सरपंच हेलक ने छात्राओं को गंभीरता से अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षित बेटियां ही घर, गांव और देश के विकास का आधार हैं।

मुख्य वक्ता योगेन्द्र सिंह, सहायक आचार्य-संस्कृत ने ग्रामीण विकास के प्रमुख घटकों जैसे महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सफाई, पेयजल, ऋण-व्यवस्था, विपणन, परिवहन, कृषि अनुसंधान और उद्योग-धंधों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, श्रमिक कल्याण छात्रवृत्ति योजना और पालनहार योजना जैसी सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालकर इनकी उपयोगिता समझाई।

घरेलू विवाद का भयानक अंत: दो जिंदगियां खत्म, बच्चे बेसहारा | पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाया मौत को गले, सुसाइड नोट में आई हैरान कर देने वाली ये वजह

वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. मधु शर्मा ने युवाओं को ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं अकादमिक प्रभारी डॉ. करूणा गौर ने ताइवान और चीन का उदाहरण देते हुए ग्रामीण पलायन रोकने और स्थानीय उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जिस फसल की बहुतायत हो, उससे संबंधित उद्योग विकसित किए जाने चाहिए।

डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, आचार्य-समाजशास्त्र ने प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी रोकने और आपसी एकता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य श्री विनय खण्डेलवाल ने किया। उन्होंने “विकसित भारत-2047” की संकल्पना प्रस्तुत करते हुए युवाओं को इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

कार्यक्रम में डॉ. कविता आचार्य, डॉ. अलका गोयल, भुवनेश और बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति ने इसे सफल बनाया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

फायरमैन और ड्राइवर बने ‘आग के सौदागर’: पहले लगाते थे आग, फिर डीजल चुराने के लिए खुद ही बुझाने पहुंचते थे

लो फ्लोर बस में बवाल: रिटायर्ड IAS और कंडक्टर के बीच लात-घूंसे, वीडियो वायरल

घरेलू विवाद का भयानक अंत: दो जिंदगियां खत्म, बच्चे बेसहारा | पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाया मौत को गले, सुसाइड नोट में आई हैरान कर देने वाली ये वजह

कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की स्पेशल लीव | जानें किसे और कैसे मिलेगी ये खास सुविधा?

देशभर के पब्लिक सेक्टर बैंकों में दो दिन लग सकते हैं ताले, AIBOC ने किया हड़ताल का ऐलान | ये हैं बैंक कर्मचारियों की डिमांड

सरकार ने दी अब तबादलों की नई डेडलाइन, सीएम ने कहा- ट्रांसफर में पारदर्शिता बरतेंगे

यूजीसी ने शिक्षकों की भर्ती में किया बड़ा बदलाव, प्राचार्य पद की समय सीमा तय | डिटेल में जानें भर्ती प्रक्रिया में और क्या बदला

कर्मचारियों के खिलाफ CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, राज्य सरकारों का हस्तक्षेप खत्म

अब पेरेंट्स की इजाजत के बिना बच्चों को नहीं मिलेगा सोशल मीडिया का एक्सेस | मिसयूज पर सख्ती

साल के पहले दिन RBI का बड़ा फैसला: 3 तरह के बैंक अकाउंट बंद, कहीं आपका भी अकाउंट शामिल तो नहीं?

पदोन्नति और वित्तीय लाभ पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारी दोहरा लाभ नहीं ले सकते | रिटायर कर्मचारियों को राहत, बाकी से वसूली के निर्देश

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें