PNB में मृत पेंशनधारियों को ‘जिंदा’ दिखाकर 37 लाख की फर्जी निकासी, एक गिरफ्तार | ब्रांच मैनेजर फरार

सीवान 

बिहार (Bihar) के सीवान (Siwan) जिले में जीबीनगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में पेंशनधारियों की रकम गबन करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू सिंह दरौंदा थाना क्षेत्र के मछौती का निवासी है। मामल में लिप्त पाया गया ब्रांच मैनेजर फरार हो गया है।

शादी में शहंशाही खर्चा, अब हनीमून की जगह इनकम टैक्स के चक्कर | देश में 7500 करोड़ रुपये के कैश ट्रांजेक्शन, जयपुर से शुरू हुई जांच | बरातियों और घरातियों के बीच घूम रही आयकर विभाग की टीम

बैंक घोटाले की परतें खुलीं
जांच में सामने आया कि सोनू सिंह के खाते में मृत पेंशनधारियों की 2.92 लाख रुपये की पेंशन और अन्य 7 लाख रुपये जमा कराए गए थे। कुल मिलाकर यह रकम 10 लाख रुपये से अधिक है। बैंक द्वारा इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्कालीन शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन की खबर सुनते ही प्रबंधक कुंदन कुमार सिंह फरार हो गए।

फिर बदल गया राजस्थान का भूगोल, 41 जिलों में सिमटा प्रदेश, तत्कालीन गहलोत सरकार के बनाए 9 जिले रद्द, 3 नए संभाग भी खत्म | भजनलाल केबिनेट का फैसला, जानें और क्या हुए अहम फैसले

मृत पेंशनधारियों को बताया जीवित
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पूर्व शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार सिंह ने पंजी रजिस्टर में मृत पेंशनधारियों को जीवित दर्शाकर हर माह लाखों रुपये की निकासी की। यहां तक कि लोन के फर्जी दस्तावेज बनाकर भी बड़ी रकम निकाली गई।

पुलिस की गिरफ्त में सोनू सिंह
पुलिस ने अनुसंधान के दौरान सोनू सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी पता चला है कि 37 लाख 25 हजार 637 रुपये की अवैध निकासी की गई। थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले में कई अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप
पूर्व शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। बैंक से जुड़े इस गबन ने क्षेत्र में खलबली मचा दी है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

फिर बदल गया राजस्थान का भूगोल, 41 जिलों में सिमटा प्रदेश, तत्कालीन गहलोत सरकार के बनाए 9 जिले रद्द, 3 नए संभाग भी खत्म | भजनलाल केबिनेट का फैसला, जानें और क्या हुए अहम फैसले

शादी में शहंशाही खर्चा, अब हनीमून की जगह इनकम टैक्स के चक्कर | देश में 7500 करोड़ रुपये के कैश ट्रांजेक्शन, जयपुर से शुरू हुई जांच | बरातियों और घरातियों के बीच घूम रही आयकर विभाग की टीम

उत्तरप्रदेश के विद्यालयों में वर्ष 2025 के अवकाशों का कलेंडर जारी | इन तिथियों में रहेगा ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश | यहां देखें लिस्ट

IAS अफसर की तीन पत्नियां, तीनों के पास शादी के सर्टिफिकेट: 50 करोड़ की संपत्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा

‘नकाब हटाइए, नहीं हटाऊंगी’, कोर्ट रूम में वकील और जज के बीच तीखा टकराव | HC ने किया सुनवाई से इनकार | बुर्का पहने केस लड़ने कोर्ट पहुंची थी वकील

सुप्रीम कोर्ट में दूसरी पत्नी की ‘बड़ी डिमांड’; जज ने पूछा, अगर पति कंगाल हो जाए तो भी मांगेंगी 500 करोड़?

5वीं और 8वीं में फेल होने वाले छात्रों को अब नहीं मिलेगी प्रमोशन की गारंटी, जानें नए नियम

अब इस स्टेट के सरकारी कॉलेजों में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर और स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों के लिए बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द | जानें डिटेल

देश का पहला हाइपरलूप ट्रैक तैयार; मिनटों में पूरी होगी घंटों की दूरी | दौड़ेगी राकेट जैसी रफ्तार वाली ट्रेन | जानें खासियत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें