अब इस स्टेट के सरकारी कॉलेजों में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर और स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों के लिए बम्पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द | जानें डिटेल

Assistant Professor Recruitment

सरकारी कॉलेजों (Government College) में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असिस्टेंट प्रोफेसर और स्पोर्ट्स ऑफिसर के करीब 1700 पदों के लिए बम्पर भर्ती होने जा रही है। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 1542 पदों, जबकि दूसरे चरण में 45 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RPSC ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई | यहां देखें डिटेल जानकारी

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर होगी भर्ती | जानें; किस विषय के कितने हैं पद

यह भर्ती  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) करने जा रहा है। आयोग जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग के तहत सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। एमपीपीएससी की ओर से कुल 1700 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। भर्ती दो चरणों में होगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एमपीपीएससी को इस भर्ती के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एमपीपीएससी को डिमांड भेजी जा चुकी है। 26 विषयों के लिए 1459 वैकेंसी निकालने की तैयारी की जा रही है। इसमें से स्पोर्ट्स ऑफिसर के 128 पद मिलाकर करीब 1587 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। लेकिन आयोग इन पदों में बढ़ोत्तरी करके 1700 करना चाहता है। ऐसे में चीजें क्लियर होने के बाद नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

पहले चरण के पदों का विवरण

  • स्पोर्ट्स ऑफिसर: 128
  • जूलॉजी: 146
  • फिजिक्स: 147
  • पॉलिटिकल साइंस: 95
  • गणित: 140
  • हिंदी: 113
  • जियोग्राफी: 75
  • अंग्रेजी: 96
  • इकोनॉमिक्स: 102
  • कॉमर्स: 111
  • केमिस्ट्री: 158
  • हिस्ट्री: 75
  • समाजशास्त्र: 68

कंप्यूटर साइंस: 87
अन्य विषयों के लिए भी वैकेंसी निर्धारित की गई है।

दूसरे चरण के पदों का विवरण

  • योगिक साइंस: 1
  • वेद: 1
  • उर्दू: 3
  • सांख्यिकी: 8
  • संस्कृत व्याकरण: 1
  • संस्कृत साहित्य: 3
  • संस्कृत प्राच्य: 2
  • संस्कृत ज्योतिष: 1
  • संगीत: 2
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन: 7
  • मराठी: 1

भूगर्भ शास्त्र: 15

भर्ती प्रक्रिया की तैयारी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 26 विषयों में 1459 असिस्टेंट प्रोफेसर और 128 स्पोर्ट्स ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एमपीपीएससी ने उच्च शिक्षा विभाग से डिमांड प्राप्त कर ली है। आयोग इन पदों की संख्या बढ़ाकर 1700 करने की योजना बना रहा है।

नोटिफिकेशन और एग्जाम शेड्यूल
एमपीपीएससी जल्द ही इन भर्तियों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

2022 भर्ती में हो सकती है देरी
इस बीच खबर मिली है कि एमपीपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2022 की चयन प्रक्रिया में अभी और देरी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, 2022 भर्ती के इंटरव्यू जून/जुलाई 2026 तक पूरे होने का अनुमान है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ऐसा मंजर कभी ना देखा होगा, जिंदा जल गए 14 लोग, 20 की हालत अभी भी नाजुक, खाक हो गए वाहन, उड़ते पक्षी तक जल गए | हादसे की ये वजह आईं सामने | पर बड़ा सवाल; इसका जिम्मेदार कौन? | वीडियो

Income Tax Raid: जंगल में खड़ी कार से 52 KG गोल्ड और 15 करोड़ कैश बरामद

बैंक मैनेजर ने फर्जी दस्तावेजों से ग्राहकों के खातों से हड़प लिए 1.40 करोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार | उप शाखा प्रबंधक और कैशियर भी शामिल, ऐसे हुआ खुलासा

SBI के कर्मचारी मुर्दों को जिंदा बता कर डकार गए लाखों रुपए | चार कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जकरी कर जारी किए ATM कार्ड

जयपुर मेट्रो को लेकर बड़ी खबर, अब जगतपुरा तक चलेगी मेट्रो | CM भजनलाल शर्मा ने मेट्रो के विस्तार को लेकर दिए निर्देश | मौजूदा DPR को होल्ड पर रखा

RPSC ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई | यहां देखें डिटेल जानकारी

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर होगी भर्ती | जानें; किस विषय के कितने हैं पद

Jobs: RPSC ने निकाली वरिष्ठ अध्यापक के 2129 पदों पर भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन का प्रोसेस | किस विषय के कितने पद; जानें यहां

देश का पहला हाइपरलूप ट्रैक तैयार; मिनटों में पूरी होगी घंटों की दूरी | दौड़ेगी राकेट जैसी रफ्तार वाली ट्रेन | जानें खासियत

Judgment: यूनिवर्सिटी के कर्मचारी राज्य कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते: हाईकोर्ट | असिस्टेंट प्रोफेसर की याचिकाएं खारिज

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें