लघु कथा
डॉ. शिखा अग्रवाल
मिसेज वर्मा की बेटी की शादी को 2 साल होने को आए। उन्हें सदा यही कहते सुना है, “मैंने तो कनु को कह रखा है, ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं है। नहीं तो पिस जाएगी। सास की आदत भी बिगड़ जाएगी सो अलग।” कनु भी हर छोटी से छोटी बात अपनी मां से शेयर करती है, घर में कौन आया, सास ने क्या बनाया, कनु को किस काम के लिए कहा गया, ससुर जी ने क्या खाने की फरमाइश की, किसने क्या कहा आदि। लगभग रोज ही कनु मिसेज वर्मा को अपने ससुराल की हर बात की रिपोर्ट करती और वो एक्सपर्ट कमेंट के तौर पर अपनी सलाह का पिटारा खोल कर बैठ जातीं। ऑफिस से भी मोबाइल पर बात करते हुए कनु को नसीहत देतीं रहतीं,” सास के कहने भर से सारे घर का खाना बनाने की क्या जरूरत थी। समझदारी से काम कर। वरना पूरी जिंदगी तुझे ही करना पड़ेगा।” सहकर्मियों में से कोई यदि बातों-बातों में उन्हें यह कहने की कोशिश करता कि बेटी को ससुराल को समझने दो, अब वही उसका घर है। वहां की खुशी और परेशानी दोनों उसी परिवार के साथ मिलकर साझा करने से ही स्थितियां ठीक होती हैं तो वे नाराज होकर कहतीं, ” मेरी बेटी नौकरानी थोड़े ही है।”
लेकिन अब उनके बेटे की शादी है और वे बेहद खुश हैं। उनके सोचने का नजरिया ही बदल गया है। दो दिन पहले अपने बेटे की सगाई की खुशखबरी देते हुए मिसेज वर्मा कह रही थीं कि अब उन्हें आराम मिलेगा। कम से कम घर जाकर गरम-गरम चाय और खाना तो मिलेगा। बहू और बेटी के प्रति सोच और संवेदनाओं का यह अंतर देख सुनकर ऑफिस में सभी अवाक रह गए।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ (चूरू) की सेवानिवृत्त सह आचार्य हैं)
——————-
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
CBSE Date Sheet 2025: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट शीट जारी | यहां देखें पूरा टाइम टेबल
BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
