SI Paper Leak Case: SI की पोस्टिंग पर रोक, पासिंग आउट परेड भी नहीं होगी | राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जयपुर 

एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने सोमवार को बड़ा सुनाते हुए प्रशिक्षु थानेदार की पोस्टिंग और पासिंग आउट परेड पर रोक लगा दी। इस मामले में जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। इस मामले में कोर्ट ने गृह विभाग के प्रधान सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव, डीजीपी, एसओजी के एडीजी समेत अन्य को शॉर्ट नोटिस दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।

दिल्ली-NCR बना ‘गैस चैंबर’, बढ़ते प्रदूषण के बाद GRAP-4 लागू | जानें किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

एकलपीठ ने कैलाश चंद शर्मा और अन्य की याचिका पर यह फैसला दिया। याचिकाकर्ता की तरफ से एडवोकेट हरेंद्र नील ने पैरवी की। नील ने बताया कि हमने अपनी याचिका में भर्ती रद्द करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि इस भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई।

आपको बता दें कि एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस (SI Recruitment Exam Paper Leak Case) में अब तक 50 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। मामले में कुल 86 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 50 चयनित थानेदार शामिल हैं। लेकिन पेपर लीक करने वाला यूनिक भांभू और सुरेश ढाका पेपर लीक प्रकरण के बाद विदेश भाग गए। लेकिन, अभी तक उन्हें गिरफ्तार कर भारत नहीं लाया जा सका है।

एसओजी अभी सात प्रशिक्षु थानेदारों को और तलाश रही है। जबकि 859 चयनित थानेदारों में से 300 की भूमिका की जांच कर रही है। एसओजी ने मामले में 10 अक्टूबर को दो महिला सहित चार प्रशिक्षु थानेदारों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच जारी है।

वांटेड यूनिक भांभू ने हसनपुरा स्कूल से एसआइ भर्ती परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले लेकर कई लोगों को भेजा। भांभू ने आरोपी सुरेश ढाका को भी पेपर भेजा। सुरेश ढाका ने मोटी रकम लेकर पेपर परीक्षार्थियों तक पहुंचाया। लेकिन दोनों वांटेड की गिरफ्तारी के बाद ही परीक्षा पास करने वाले प्रशिक्षु थानेदारों की दूसरी व तीसरी कड़ी का खुलासा हो सकेगा। वहीं, एसओजी ने हरियाणा की गैंग द्वारा भी पेपर परीक्षार्थियों तक पहुंचाने का दावा किया था। हरियाणा की गैंग ने किस-किस को पेपर दिया। इसका खुलासा भी गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद होगा।

एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को चार्जशीट पेश की थी चार्जशीट में एसओजी ने बड़े खुलासे किए एसओजी की चार्जशीट के मुताबिक इस पूरे मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के तत्कालीन चेयरमैन संजय क्षोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद है. इन सभी ने रामू राम राईका के बेटे, बेटियों को फायदा पहुंचाया है

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दिल्ली-NCR बना ‘गैस चैंबर’, बढ़ते प्रदूषण के बाद GRAP-4 लागू | जानें किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM को जड़ा थप्पड़ | देखें ये वीडियो

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; इन 4 शब्दों के बोलने पर नहीं होगा SC/ST एक्ट का मुकदमा | बताई ये वजह

राजस्थान घूमने आए महाराष्ट्र के बिजनेसमैन की कार का एक्सीडेंट, मवेशी से टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम

Railway: रेलवे का सेक्शन इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार | CBI की कार्रवाई

अब भगवा रंग में रंगे नजर आएंगे राजस्थान के ये सरकारी कॉलेज | पहले फेज में इन 20 महाविद्यालयों से शुरुआत

Public Holidays 2025 List: सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, सैटरडे- संडे में पड़ रहे हैं ये अवकाश | ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

OMG! पति-पत्नी में तकरार, रेलवे ने भुगता खामियाजा | झगड़े में बोले  एक ‘OK’ से ऐसे हो गया करोड़ों का नुकसान

PNB के चीफ मैनेजर और मैनेजर सहित पांच के खिलाफ धाेखाधड़ी का केस, नीलामी से पहले ही माफियाओं को बेच दी बंधक संपत्तियां | जानें पूरा मामला

बैंकों के मर्जर की तैयारी, 43 से घटकर रह जाएंगे 28, आपके अकाउंट हो जाएंगे शिफ्ट | जानें क्या है सरकार का प्लान और किन राज्यों में होगा विलय

Judgment: बच्चे का भरण-पोषण पति की जिम्मेदारी भले ही पत्नी की आय कितनी भी हो: हाईकोर्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें