UPRVUNL Recruitment
इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन और कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का अवसर है। उन्हें यह मौका उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) दे रहा है। UPRVUNL ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 मई तक कर सकते हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन दो लिखित परीक्षाओं (फेज 1 और फेज 2) में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
पदों का ब्यौरा
इलेक्ट्रिकल: 69
मैकेनिकल: 78
इलेक्ट्रॉनिक्स कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन: 39
कंप्यूटर साइंस: 10
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
आयु सीमा
कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन की आखिरी तारीख
05 मई, 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख
07 मई
एप्लीकेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी और एसटी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट
uprvunl.org/uprvunl के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
