RAS-2026 का बिगुल बजा | 607 अफसरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कोचिंग गलियारों में मची हलचल

RPSC ने RAS भर्ती 2026 के लिए 607 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया। ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई तक होंगे। परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर आयोजित होगी।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

अजमेर 

राजस्थान में अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित RAS भर्ती-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 192 पद राज्य सेवा और 415 पद अधीनस्थ सेवा के शामिल हैं।

खेलने निकला था मयंक… सुबह झाड़ियों में मिली लाश | रेलवे कॉलोनी में 10 साल के मासूम का क्रूरतापूर्वक कत्ल, गुस्से से फूटा शहर

नोटिफिकेशन जारी होते ही अजमेर से लेकर जयपुर, कोटा और प्रदेशभर के कोचिंग हब में हलचल तेज हो गई है। पुस्तक बाजारों में प्रतियोगी किताबों की मांग अचानक बढ़ गई है और अभ्यर्थियों ने तैयारी की रफ्तार भी तेज कर दी है।

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। साफ कर दिया गया है कि किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

RAS-2026 परीक्षा 9 जनवरी 2026 को जारी किए गए नए सिलेबस के आधार पर आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर होगी, जबकि मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव फॉर्मेट में कराई जाएगी। आयोग ने वर्गवार पदों का पूरा वर्गीकरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य नियम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

भर्ती की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर भी ‘RAS Mission 2026’ ट्रेंड करने लगा है। हजारों अभ्यर्थी अब आवेदन तिथि, सिलेबस और रणनीति को लेकर चर्चाओं में जुट गए हैं। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की विस्तृत सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

तेल-तेल चिल्ला रही दुनिया… और बंगाल से आई बड़ी खबर | अशोकनगर के नीचे दबा है ‘ब्लैक गोल्ड’, दिल्ली से ONGC तक बढ़ी हलचल

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।