लखनऊ
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। लखनऊ के आशु राणा ने परीक्षा टॉप की है। दूसरे नंबर पर कुशीनगर के एजाज अहमद और तीसरे पर गोरखपुर के अजय गौर हैं।
लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा ने टॉप किया जिनकी ओवरऑल रैंक 17 रही। परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से 6 अगस्त को किया गया था। गर्ल्स कैटैगिरी की टॉपर लिस्ट में दूसरे नंबर पर उन्नाव की प्रज्ञा गुप्ता और तीसरे पर गाजियाबाद की कृतिका गुप्ता शामिल हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने टॉपर की लिस्ट जारी की। इस परीक्षा के लिए 591305 ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके सापेक्ष 533457 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता वाजपेयी ने बताया कि इस बार सही आंसर, गलत आंसर और माइनस मार्किंग को ध्यान में रखते हुए स्कोर कार्ड जारी किया गया है।
सितंबर के पहले हफ्ते से ऑनलाइन काउंसलिंग
सितंबर के पहले हफ्ते से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सत्र 2021-22 में दाखिला लेने वाले छात्रों को प्रथम वर्ष में 45 हजार रुपए और दूसरे वर्ष में 25 हजार रुपए का शुल्क देना होगा। पहले दोनों वर्ष का शुल्क करीब 80 हजार रुपये होता था। बीएड के 4 वर्षीय प्रोग्राम में छात्रों को अब हर साल 30 हजार रुपए शुल्क जमा करना होगा। प्रदेशभर के B.Ed कॉलेजों में करीब 2 लाख 40 हजार के आसपास सीटें उपलब्ध हैं जबकि परीक्षा में 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
