बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन

भरतपुर के रामेश्वरी देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर इको क्लब द्वारा बीज प्रकीर्णन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा, डॉ. अंजु पाठक सहित शिक्षकों और छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

भरतपुर: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर रामेश्वरी देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय, भरतपुर के इको क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में बीज प्रकीर्णन (Seed Dispersal) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने की। इस दौरान प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर और आसपास आम, नीम, जामुन, सुबबूल, आलूबुखारा, मौसमी, लीची, नींबू, पपीता, इमली और बेलपत्र सहित छायादार, औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों के बीजों का प्रकीर्णन किया गया। स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न देशी प्रजातियों के बीज बिखेरे गए, ताकि वर्षा ऋतु में प्राकृतिक अंकुरण को प्रोत्साहन मिल सके और हरित आवरण का विस्तार हो।

प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और बीज प्रकीर्णन जैसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इको क्लब प्रभारी डॉ. अंजु पाठक ने बीज प्रसार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधों की निरंतरता और जैव विविधता के संरक्षण के लिए बीजों का उचित प्रसार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बीज प्रसार से पौधों को नए स्थानों पर विकसित होने का अवसर मिलता है, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ हरित क्षेत्र का विस्तार भी होता है। उन्होंने छात्राओं से “एक छात्र-एक पौधा” अभियान को जनभागीदारी का आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. नटवर सिंह, श्रीमती दीप्ति अग्रवाल एवं डॉ. जयराम का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ. मधु शर्मा, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. अलका गोयल, डॉ. लालाशंकर गयावाल, श्री दीवान सिंह, करिश्मा सिंह, वीरेंद्रपाल टांक, आरती तिवारी सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण, हरित परिसर निर्माण तथा लगाए गए पौधों एवं बिखेरे गए बीजों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *