बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर

भरतपुर के नदबई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने बालिकाओं को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सहायक निदेशक अमित अवस्थी, खुशबू कश्यप और महेश शर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारी।

भरतपुर। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नदबई (भरतपुर) में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना था।

सहायक निदेशक अमित अवस्थी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालिकाओं को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी होना उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर खुशबू कश्यप ने बालिकाओं को बाल अधिकारों और बाल संरक्षण के साथ-साथ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act-2012) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर महेश शर्मा ने बच्चों के चार प्रमुख अधिकारों—जीवन जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण का अधिकार तथा सहभागिता का अधिकार—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध राष्ट्रीय आपातकालीन टोल-फ्री सेवा है, जो 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को सहायता प्रदान करती है।

महेश शर्मा ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, यौन हिंसा, भिक्षावृत्ति और अन्य प्रकार के शोषण से जुड़े मामलों में तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस कंट्रोल रूम 100/112 पर संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना देकर किसी भी बच्चे को हिंसा और शोषण से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशा शर्मा ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एक अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद सेवा है।

इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन श्रीमती सपना गुप्ता, रेखा, सुनीता, कुसुम, सपना, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से खुशबू कश्यप एवं महेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *