जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की गोली मार कर हत्या, 2 गोली मारीं, एक सीने के आरपार निकली

टोक्यो 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई जब वे एक चुनावी कैंपन के दौरान सभा को सम्बोधित कर रहे थे। हमले के बाद पुलिस ने हत्यारे को तुरंत दबोच लिया। आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था। हालांकि अभी अभी हत्या करने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) की है। हमलावर ने शिंजो आबे को दो गोली मारीं जिनमें से एक सीने के आरपार निकल गई। इसी दौरान उनको दिल का दौरा भी पड़  गया। बेहद चिंताजनक हालत में आबे को नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर्स की भरपूर कोशिशों के बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका।

गोली लगते ही आबे जमीन पर गिर पड़े और एक सुरक्षाकर्मी हमलावर पर झपट पड़ा

जापानी मीडिया के मुताबिक, गोली लगाने के बाद आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे थी। डॉक्टर्स ने ऐसी स्थिति में उनको बचाने की भरपूर कोशिशें जारी रखीं, लेकिन सफल नहीं हो सके। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले से दुखी हैं।

आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज हुई और आबे अचानक गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट में खबर आई कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मार दी। हालांकि बाद में ये साफ हुआ कि उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं है। पुलिस ने मौके पर 42 साल के हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है।

मोदी के खास दोस्त, पद्म विभूषण से नवाजा गया
मोदी के साथ आबे के अच्छे संबंध रहे। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने तय किया दस साल का मिशन, व्यवस्था में बदलाव का लिया संकल्प, उठाए ये अहम मुद्दे

Big News: रेलवे मंत्रालय ने NHSRCL के MD को किया बर्खास्त, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के भी थे प्रभारी, ये वजह आई सामने

हाईकोर्ट के मुंशी ने अपने ही साथी मुंशी को नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्स एप स्टेटस लगाने पर धमकाया, बोला- गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा

ड्रग इंस्पेक्टर निकला काले धन का कुबेर, तीन राज्यों में साम्राज्य, अब तक मिली 8 करोड़ की दौलत, लाखों में बेचता था फार्मासिस्ट की डिग्री

रेलवे ने रचा इतिहास, 10 महीने की राधिका को रेलवे में मिली नौकरी, पहली बार इतनी छोटी बच्ची का रजिस्ट्रेशन

राजस्थान के हजारों समायोजित शिक्षाकर्मी हो रहे परेशान, जानिए इसकी वजह

धूप का इक नन्हा कतरा…

महिला वकीलों के लिए अनूठी पहल, इस हाईकोर्ट ने बना दी ये पॉलिसी

हाथ बांध कर प्रार्थना करते हैं इस स्कूल के बच्चे, दहशत इतनी कि शीश भी नहीं नवाते, वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान