नई दिल्ली
देशभर में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के चलते लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं, उन्हें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (vaccination certificate) मिलता है। साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) ने उन सभी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है, जो वैक्सीन लगवाने के बाद अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लोगों को सर्टिफिकेट वैक्सीनेशन प्रक्रिया के बाद हार्ड या सॉफ्ट दोनों के रूप में मिलता है। वैक्सीन लगने के तुरंत बाद आपको आपके मोबाइल नंबर पर इसे भेजा जाता है। गृह मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे इसे साइबर सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।
गृह मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (Vaccination Certificate) को सोशल मीडिया पर कोई भी शेयर ना करें। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय के साइबर अवेयरनेस (Cyber Awareness) टि्वटर हैंडल पर दी है। गृह मंत्रालय इस अवेयरनेस टि्वटर हैंडल को साइबर दोस्त (Cyber Dost) के नाम से चलाता है।
ये भी पढ़ें
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
साइबर दोस्त ने ये भी कहा है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी लिखी होती है। इसी के चलते किसी को भी अपने सर्टिफिकेट की तस्वीर सोशियली शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे आपकी पर्सनल डिटेल चोरी होने का डर है, जिससे नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सर्टिफिकेट को अपने पास ही सहेज कर रखा जाए, न कि उसे सोशल मीडिया पर उसे सार्वजनिक किया जाए। यह जानकारी साइबर अपराधियों (Cyber Fraud) के हाथ नहीं लगनी चाहिए, वरना उस जानकारी के आधार पर आपके साथ कोई फ्रॉड कर सकता है। वैक्सीन के नाम पर खूब धोखाधड़ी हो रही है। उस आधार पर बैंक अकाउंट भी खाली किए जा रहे हैं।
