रोहतक
हरियाणा के रोहतक जिले में झज्जर चुंगी स्थित शीतल नगर की बाघ वाली गली में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देकर अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।
गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए व मामले की सूचना पुलिस को दी। एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस सहित मौके पर पुलिस बल पहुंचा। मौके पर एफएसएल यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। घायल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भिजवाया गया। मामले की जांच सीआईए-1 व 2 की यूनिट को जांच सौंप दी गई है।
मृतकों की शिनाख्त 42 वर्षीय प्रदीप, 40 वर्षीय बबली और प्रदीप की 60 वर्षीय सास रोशनी के रूप में हुई है। 17 वर्षीय बेटी नेहा उर्फ तमन्ना घायल है। वारदात दोपहर करीब 3:45 बजे की शीतल नगर बाग वाली कॉलोनी की है। हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे और प्रदीप, उसकी पत्नी, सास व बेटी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
सिर में मारी गई है गोली
रोहतक में हुए हत्याकांड में जब शवों को देखा तो सभी में एक चीज कॉमन थी। सभी के सिर में गोली मारी गई है। इसके अलावा शरीर पर कहीं भी गोली नहीं मारी गई। मृतक प्रदीप के कान के पास मोबाइल फोन भी है। ऐसा लग रहा है कि शायद उन्हें बात करते हुए ही गोली मारी गई है। वहीं दोनों महिलाओं को भी इसी तरह से गोली मारी गई है। जिस युवती का इलाज चल रहा है उसके भी सिर में गोली लगी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
