भरतपुर
भरतपुर ज़िला व्यापार महासंघ की ओर से प्रस्तावित बढ़ी हुई जीएसटी के विरोध में 23 दिसम्बर को लक्ष्मण मंदिर चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा। महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की अनुशंसा पर संघर्ष समिति अध्यक्ष भगवानदास बंसल व सह संयोजक जयप्रकाश बजाज ने आंदोलन की तैयारियों का जायजा लिया।
बयाना में भी किया प्रदर्शन
महासंघ के ज़िला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर को भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की इकाई बयाना व्यापर संघ द्वारा प्रस्तावित जीएसटी के विरोध में बयाना में प्रदर्शन किया एवं भरतपुर शहर में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। जिसमें काफी संख्या में आमजन ने भी महंगाई से तंग आकर हस्ताक्षर किए और अपना विरोध दर्ज कराया।
शर्मा ने बताया कि इसी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 23 दिसंबर को सांय 4:00 बजे एक विशाल धरना प्रदर्शन लक्ष्मण मंदिर चौक पर रखा गया है जिसमें सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ- साथ सभी व्यापारियों व आमजन को भी आमंत्रित किया गया है।
धरना प्रदर्शन के बाद प्रस्तावित बढ़ी हुई जीएसटी के विरोध में जीएसटी कॉन्सिल के पुतला दहन का कार्यक्रम भी रखा गया है। जिला प्रवक्ता ने बताया कि जीएसटी लगे हुए 5 साल हुए हैं और इन 5 सालों में लगभग 950 बार जीएसटी के नियमों में बदलाव किया जा चुका है। जब 5 सालों में सरकार ही अभी तक जीएसटी के नियमों का सही प्रारूप नहीं समझ पाई है तो आमजन व आम व्यापारी कैसे समझ सकता है। इसलिए जीएसटी के नियमों को सरल किया जाना चाहिए एवं वर्तमान में जिस हिसाब से देश में महंगाई हो रही है उसे देखते हुए कपड़ा रेडीमेड व फुटवियर पर जीएसटी की दरें 5% से बढ़ाकर 12% नहीं करनी चाहिए।
शर्मा ने कहा कि इससे आमजन पर लगभग सिर्फ कपड़े पर 135 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। जबकि रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य यह सभी आम इंसान की मूलभूत आवश्यकताएं है। इसको ध्यान रखते हुए सरकार को 1 जनवरी,2022 से प्रस्तवित कपड़े रेडीमेड व फुटवियर पर 5%से बढ़ाकर 12% जीएसटी करने के निर्णय को तुरंत वापस लेना चाहिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
