बीड
महाराष्ट्र के बीड जिले के मजल गांव से एक बेहद चौंकाने वाली खबर मिली है। आपने बदमाशों के बीच तो गैंगवार खूब सुनी होगी, लेकिन इस गांव में पिछले करीब एक माह से बंदरों और कुत्तों में ऐसी खूनी जंग चल रही है कि आप जानकर दंग रह जाएंगे।
दरअसल पिछले महीने मजलगांव में कुत्तों ने मिलकर बंदर के एक बच्चे को मार डाला था, जिसके बाद से यहां के बंदर इतना गुस्साए हुए हैं कि इसका बदला लेने के लिए अब इन बंदरों ने एक माह के दौरान 250 कुत्तों के पिल्लों को को मार डाला है। वहां के लोगों का कहना है कि बंदर बदला लेने के लिए ये सब कर रहे हैं। इसकी शुरुआत कुत्तों के एक बंदर के बच्चे को मारने से शुरू हुई थी। इसके बाद ही बंदरों ने कुत्तों के पिल्लों को मारना शुरू कर दिया।
पेड़ों से फेंक रहे नीचे
स्थिति ये है कि बंदरों का एक समूह लगातार कुत्तों का शिकार करने के चक्कर में रहता है। उनके निशाने पर ज्यादातर छोटे पिल्ले रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंदर पिल्लों को पकड़कर ऊंची इमारतों और पेड़ों की चोटी पर ले जाते हैं। इसके बाद वो उन्हें ऊपर से फेंक देते हैं। जिस वजह से छोटे पिल्ले घायल होकर दम तोड़ देते हैं। यह सिलसिला पिछले एक माह से चल रहा है। क्षेत्र के सभी लोग बंदरों की इस बदले की कार्रवाई से हैरान हैं। इस बारे में गांव के लोगों ने वन विभाग से संपर्क किया और उनसे हमलावर बंदरों को पकड़ने का अनुरोध किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दो खूंखार बंदरों को पकड़ लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 250 से अधिक पिल्लों की ‘रिवेंज किलिंग’ में शामिल दो बंदरों को वन विभाग ने पकड़ लिया है। बीड के वन अधिकारी सचिन कांड ने कहा कि बीड में कुत्तों की हत्या में शामिल दो बंदरों को नागपुर वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। दोनों बंदरों को नागपुर भेजा जा रहा है और पास के जंगल में इन्हें छोड़ा जाएगा।
गांव में नहीं बचा कुत्ते का एक भी बच्चा
ग्रामीणों का कहना है कि हालत यह हो गई है कि गांव में कुत्ते का एक भी बच्चा नहीं बचा है। बंदरों में इतना आक्रोश है कि वे अब स्कूली बच्चों को भी निशाना बनाने लगे हैं। बंदरों के गुस्से से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो रहा है।
गांव के ही सीताराम नैबल के कुत्ते को बंदर उठा ले गए थे, लेकिन उसने जैसे ही चिल्लाना शुरू किया, नैबल लाठी लेकर बंदरों से भिड़ गए। इसी दौरान व गिर गए, इससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। हालांकि वे अपने पालतू श्वान को बचाने में कामयाब रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
