भरतपुर
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की बैठक में केन्द्रीय सरकार द्वारा कपड़ा, रेडीमेड फुटवीयर, ईंट इत्यादि पर जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत प्रस्तावित किए जाने का विरोध किया गया। अग्रवाल भवन खिरनी घाट पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने की।
बैठक में सदस्यों ने 1 जनवरी, 2022 से बढ़ाए जाने वाले इस GST का पुरजोर विरोध किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिलाध्यक्ष ने प्रस्ताव पर गहनता से विचार करते हुए सबकी सहमति से आन्दोलन की रूपरेखा बनाई।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि पूरे देश में कपड़ा, रेडीमेड व फुटवीयर पर प्रस्तावित जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किए जाने का व्यापारियों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। पूरे देश में सांसदों, विधायकों व मंत्रियों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं व प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड अभियान चलाकर पत्र लिखे जा रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी टैक्स बढ़ाए जाने के कारण आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया है। अगर शीघ्र ही टैक्स बढ़ाए जाने के निर्णय को सरकार द्वारा वापिस नहीं लिया गया तो बड़ा आन्दोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।
मीटिंग में जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल, मोहन लाल मित्तल, जयप्रकाश बजाज, अशोक शर्मा, तेजवीर सिंह, नरेन्द्र सिंघल, राजेन्द्र खंडेलवाल, वीरेन्द्र अरोडा, संजय गुप्ता, तनुज कुमार, नरेन्द्र भाटिया, राधेलाल आदि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
