भरतपुर
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित कपड़ा, रेडीमेड फुटवियर, ईंट इत्यादि पर 5 प्रतिशत के स्थान पर 12 प्रतिशत GST किए जाने के विरोध में भरतपुर में भी व्यापारी लामबंद हो गए हैं और उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने का फैसला किया है। शुक्रवार को भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक बैठकमें इस मुद्दे को लेकर आंदोलन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। आंदोलन के तहत भरतपुर के व्यापारी 18 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक धरना प्रदर्शन, काली पट्टी बांधने और जान प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के कार्यक्रम करेंगे।
जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल, जिला कोषाध्यक्ष व कपड़ा व्यवसाई जय प्रकाश बजाज, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, फुटवियर संघ के अध्यक्ष तेजवीर सिंह, रेडीमेड के जिला सचिव नरेन्द्र अंकल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान आंदोलन की इस रणनीति का खुलासा किया और कहा कि कपड़ा, रेडीमेड फुटवियर, ईंट इत्यादि आमजन की दैनिक उपयोग की वस्तुएं हैं, इस पर जीएसटी बढ़ाना व्यापारी व आमजन पर कुठाराघात होगा।
आंदोलन के लिए बनाई कमेटी
जिला व्यापार महासंघ इस मामले को लेकर आन्दोलन चलाए जाने वाले आंदोलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसका संयोजक महासंघ के शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल को व शहर संयोजक महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश को बनाया गया है।
आंदोलन का यह रहेगा कार्यक्रम
- 18 दिसम्बर को पूरे शहर में जगह-जगह विरोध स्वरूप पोस्टर व बैनर लगाए जाएंगे।
- 19 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, डा० सुभाष गर्ग और भरतपुर की सांसद रंजीता कोली को ज्ञापन दिए जाएंगे।
- 19 दिसम्बर को ही शाम सांय 4 बजे कुम्हेर गेट सर्किल से एक विरोध जुलूस मुख्य बाजारों से होते हुए तख्तियों के साथ निकाला जाएगा।
- 20 दिसम्बर को सभी ट्रेड के व्यापारी काली पट्टी बांधकर विरोध व्यक्त करेंगे।
- 22 दिसम्बर को लक्ष्मण मंदिर चौक पर विरोध स्वरूप हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
- 23 दिसम्बर को लक्ष्मण मंदिर चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
महासंघ ने कहा है कि इस आन्दोलन के बाद यदि सरकार द्वारा कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो महासंघ पुनः बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार करेगा।
बैठक में जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, शहर सह अध्यक्ष अशोक शर्मा, थोक कपड़ा संघ के संघ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंघल, मंत्री राजेन्द्र खण्डेलवाल, रिटेल क्लॉथ के अध्यक्ष वीरेन्द्र अरोड़ा, मंत्री संजय गुप्ता, तनुज कुमार, फुटवियर संघ अध्यक्ष तेजवीर सिहं, मंत्री भावेश, नरेन्द्र भाटिया, राधेलाल इत्यादि काफी संख्या व्यापारीगण व व्यापार महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
