ढाका
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से धो दिया। टीम इंडिया के स्टार हरमनप्रीत सिंह ने चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल किया और जीत को पक्का कर दिया। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के इस महामुकाबले में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। एक गोल आकाशदीप सिंह ने किया। इनमें से पहला आठवें मिनट और दूसरा 53वें मिनट में आया। दोनों ही गोल पेनाल्टी कॉर्नर से किए गए थे। जबकि आकाशदीप सिंह ने मैच के 42वें मिनट में गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ एक गोल हुआ जो जुनैद मंजूर ने 45वें मिनट में लिया।
भारत के सात अंक
आज ढाका में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में जीत के साथ भारत के 7 अंक हो गए हैं। भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना भी अब पक्का हो गया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ये दूसरी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 9-0 से मात दी थी, जबकि पाकिस्तान अभी भी अपनी पहली जीत के इंतजार में है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला जापान से हुआ था, जो कि ड्रॉ था। पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में केवल 5 ही टीम खेल रही हैं।
2018 में दोनों टीमें रहीं थी संयुक्त विजेता
मस्कट में खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। तब दोनों टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारत की टीम इस वक्त वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-5 पर है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
