भरतपुर
टीटागढ़ वैगंस लिमिटेड भरतपुर के मजदूरों ने 15 अप्रेल को अपने कार्य का बहिष्कार कर शोषण से मुक्त होने की मांग को लेकर फैक्ट्री के गेट पर धरना दिया और नारेबाजी की।
फैक्ट्री के श्रमिकों का कहना है कि कुशल मजदूरों को अकुशल मजदूरों से कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है जबकि श्रम विभाग राजस्थान के अनुसार सभी कुशल श्रमिकों को घोषित न्यूनतम वेतन से भुगतान होना चाहिए। प्रबंधन द्वारा सभी कुशल कुशल श्रमिकों को ₹200 प्रतिदिन वेतन दिया जा रहा है। श्रमिकों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा वेतन की राशि बढ़ाने का आश्वासन पिछले 11 साल से दिया जा रहा है, लेकिन पूरा वेतन फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर श्रमिकों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व सिमको के श्रमिक नेता पूरन सिंह डागर, मुकेश सिंह वाल्मीकि, कृपाल सिंह, भीम सिंह, मगन सिंह आदि ने किया। टीटागढ़ फैक्ट्री के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर फैक्ट्री के बाहर तेज धूप में बैठे हुए हैं।
ये भी पढ़ें
- खनन माफिया के आगे वन विभाग की टीम घिरी, रेंजर समेत वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मोबाइल छीनकर मिटाए वीडियो
- रेलवे में बड़ा फेरबदल, देश के 37 मंडलों को मिले नए DRM, किस अधिकारी को कहां मिली कमान? देखें पूरी लिस्ट
- राहुल गांधी को स्टालिन का करारा जवाब; बोले- इतिहास हमें ‘कट्टाबोम्मन’ मानेगा, ‘एट्टप्पन’ नहीं; INDIA गठबंधन में नई तकरार
- सीकर में भरतपुर के खिलाड़ियों का गोल्डन धमाका, 11 स्वर्ण पदकों से चमका जिला, ऐश्वर्य को मिला बेस्ट स्पोर्ट्स प्लेयर अवॉर्ड
- भुसावर में पक्षियों के लिए शुरू हुई खास पहल, मुस्कान एक पहल संस्था ने किया पक्षी घर का शुभारंभ
