वैर (भरतपुर)
स्वतंत्रता सेनानी और लोक परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष तथा रामचन्द्र भावडा स्मृति ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष व श्रीमती गोदावरी देवी स्मृति ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सीनियर अधिवक्ता गोपाल राम भावडा बयाना का15 मार्च को शाम निधन हो गया। उनके निधन के कारण बयाना सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। गोपाल राम भावडा 93 साल के थे।
गोपाल राम भावडा अपनी युवावस्था में नगरपालिका बयाना के चेयरमैन तथा उसके बाद पंचायत समिति बयाना के प्रधान भी रह चुके थे। उन्होंने फौजदारी मुकदमों की वकालत में भी जिलेभर में अच्छा नाम कमाया था। भावडा ने लोकपरिषद का गठन कर साहित्यिक, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, देश हित में योगदान देने वालों और अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया। भावडा ने अपने जीवन काल में अपने पिता श्री रामचन्द्र भावडा स्मृति ट्रस्ट का तथा श्रीमती गोदावरी देवी स्मृति ट्रस्ट का गठन भी किया था, लेकिन यह ट्रस्ट अपने अस्तित्व में आता उससे पहले ही भावडा का देवलोक गमन हो गया।
भावडा के देवलोक गमन से बयाना क्षेत्र सहित भरतपुर जिले भर लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। भावडा ने अपने जीवन काल में ही भावडा बाग में अपने पूर्वजों की पप्रतिमाएं स्थापित करवाईं। सिद्ध शिरोमणि बाबा मनोहरदास का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य कराया। भावडा बाग आज हर आने वाले को अपनी ओर आकर्षित करता है।
ये भी पढ़ें
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
