नई दिल्ली /फरीदाबाद
भारत में राम मंदिर (Ram Mandir) को निशाना बनाने की पाकिस्तान (Pakistan) की खतरनाक साजिश नाकाम हो गई है। गुजरात (Gujarat) ATS और फरीदाबाद (Faridabad) STF ने संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी अब्दुल रहमान (19) (Terrorist Abdul Rehman) को गिरफ्तार कर लिया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस) मॉड्यूल से जुड़ा था।
राम मंदिर पर हमले की थी साजिश
अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश (UP) के फैजाबाद (Faizabad) (अयोध्या) का निवासी है और उसने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए, जिन पर किसी देश या कंपनी का मार्क नहीं था, जिससे हथियार तस्करी का बड़ा कनेक्शन सामने आ रहा है। योजना थी कि वह अयोध्या (Ayodhya) पहुंचकर राम मंदिर पर ग्रेनेड से हमला कर बड़ी तबाही मचाए।
फरीदाबाद से गिरफ्तार, हैंडलर ने दिए थे हथियार
गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जहां वह हमले की तैयारी में था। जांच में सामने आया है कि रहमान फैजाबाद से ट्रेन पकड़कर फरीदाबाद पहुंचा, जहां उसे एक हैंडलर ने हैंड ग्रेनेड दिए। वह जल्द ही ट्रेन से अयोध्या लौटने वाला था, लेकिन इससे पहले ही ATS और STF की टीमों ने उसे धर दबोचा।
ISI के इशारे पर रची गई थी बड़ी साजिश
सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण के बाद पाकिस्तान ISI ने भारत में बड़ी आतंकी साजिश की योजना बनाई थी। इसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर देश में दहशत फैलाना था। अब्दुल रहमान ISI से डायरेक्ट संपर्क में था और उसे कट्टरपंथी जमातों से ट्रेनिंग दी गई थी।
पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
हरियाणा (Haryana) पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब्दुल रहमान से गहन पूछताछ कर रही हैं। उसके मोबाइल और अन्य बरामद सामग्रियों की जांच जारी है ताकि उसके नेटवर्क के बाकी लोगों का पता लगाया जा सके। यह भी जांच की जा रही है कि क्या कोई स्थानीय मददगार भी इस साजिश में शामिल था।
देशभर में हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
इस गिरफ्तारी के बाद अयोध्या समेत देशभर के संवेदनशील धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां आतंकियों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुट गई हैं।
आतंकियों की कोई चाल कामयाब नहीं होगी
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
आगरा में भांजे-मामी के इश्क में कत्ल, गुस्साए भाई ने बहन का गला रेता, लाश बोरे में फेंकी
हिमाचल प्रदेश में इन सरकारी कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, अब किया ये गुनाह तो खत्म हो जाएगी उनकी नौकरी
हाई कोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती
सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें
जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
