उत्तरप्रदेश में रफ्तार का कहर, नाले में गिरी बेकाबू कार, 6 की मौत, दो घायल | तिलक समारोह से लौट रहे थे

कानपुर 

उत्तरप्रदेश के कानपुर से इस समय एक दर्दनाक हादसे की खबर है। रविवार आधी रात के बाद करीब दो बजे एक बेकाबू कार नाले में जा गिरी जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया जिन्हें घायल अवसाथ में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे।

Good News: कर्मचारियों के DA में होगी अब इतनी बढ़ोतरी, AICPI का आंकड़ा जारी | बड़ा सवाल; क्या सरकार अब करेगी आठवें वेतन आयोग का गठन?

हादसा कानपुर के जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ मृतक डेरापुर और शिवराजपुर के रहने वाले थे हादसे के वक्त स्विफ्ट डिजायर कार में 8 लोग सवार थे। सभी एक तिलक समारोह से इटावा से लौट रहे थे। तभी रात करीब 2 बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसने कार में फंसे दो बच्चों को बचा लिया।

बताया जा रहा है कि ये सभी तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में बारिश और तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और फिर वह नाले में  जा गिरी। परिवार इटावा से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।

हादसे में मरने वालों के नाम कार सवार चालक विकास पुत्र रमाकांत (42), निवासी मुर्रा  थाना डेरापुर, खुशबू पुत्री पंकज शर्मा (17), निवासी मुर्रा थाना डेरापुर, गोलू पुत्र विजय(16 ), निवासी बैरी बागपुर थाना शिवली, प्रतीक पुत्र पवन (10) शैलहा थाना शिवराजपुर कानपुर नगर, संजय उर्फ संजू पुत्र स्व. मोतीलाल (55) निवासी मुर्रा महोई थाना डेरापुर, प्राची पुत्री पंकज शर्मा (13) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर  हैं। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। वैष्णवी पुत्री विकास (16) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर और विराट पुत्र विकास (18) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर घायल हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

Good News: कर्मचारियों के DA में होगी अब इतनी बढ़ोतरी, AICPI का आंकड़ा जारी | बड़ा सवाल; क्या सरकार अब करेगी आठवें वेतन आयोग का गठन?

विधि आयोग की ये सिफारिश मान ली गई तो जमानत मिलना हो जाएगा मुश्किल | जानिए आयोग ने किस मामले में सरकार को दिया ये सुझाव

Paytm ने ऐसा क्या कर डाला कि RBI ने दे दिया उसे जोर का झटका | अब पड़ेगा ये असर

पीएनबी से 1418 करोड़ की धोखाधड़ी, नौ लोगों के खिलाफ आरोप तय | बैंक से लोन उठाकर फर्जी कंपनियों में लगाया, करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें