यहां कर लीजिए रामलला के पहले दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आई तस्वीर | मधुर मुस्कान, माथे पर तिलक और हाथों में धनुष-बाण, चेहरे पर झलक रहा तेज

अयोध्या 

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी और दोपहर एक बजे समाप्त होगी।  इस दिन का प्रभु श्रीराम के भक्तों को बेसब्री से इंतजार हैं।  प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आ गई है जिसमें आप उनके पूर्ण स्वरूप के दर्शन कर सकते हैं।

फार्मासिस्ट पर नकेल; अब डॉक्टर की पर्ची पर ही बेच सकेंगे एंटीबायोटिक दवाएं, डॉक्टर्स को भी पर्ची पर लिखनी होगी वजह | केंद्र सरकार ने इसलिए बरती सख्ती

तस्वीर में श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान, माथे पर तिलक और हाथों में धनुष-बाण दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर तेज झलक रहा है।  पहली बार जब रामलला की मूर्ति की तस्वीरें सामने आई थीं, तो वह सफेद कपड़े से ढकी हुई थी। मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को गुरुवार को तड़के मंदिर में लाया गया था।

रामलला की मूर्ति देखने में अद्भुत है चेहरे पर मुस्कान भगवान राम की विनम्रता और मधुरता के बारे में बताती है रामलला का स्वरूप साक्षात राम भगवान की तरह ही प्रतीत होता है पहली नजर में रामलला की ये मूर्ति देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है

आस्था और आध्यात्म की झलक इस मूर्ति से झलकती हैजो पहली ही नजर में राम भक्तों को आकर्षित करती है भगवान राम के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता को दर्शाता है जो देखने वालों को भक्ति की एक अलग दुनिया में ले जाता है

इस तस्वीर में उनके पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। तस्वीर में उनके चेहरे पर भक्तों का मन मोह लेने वाली मुस्कान देखी जा सकती है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट के साथ चौथे दिन का अनुष्ठान शुरू हो गया है।

इससे पहले रामलला के अचल विग्रह की दो तस्वीरें सामने आईं थीं। पहली तस्वीर में रामलला को ढक कर रखा गया था। इसकी तस्वीर कल ही सामने आई थी। आज शुक्रवार को रामलला का पूरा आवरण सामने आया है। इससे पहले गुरुवार को ढकी मूर्ति का ही पूजन किया गया था। रामलला के अचल विग्रह, गर्भगृह स्थल और यज्ञमंडप का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया। पूजन के क्रम में ही राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का जलाधिवास व गंधाधिवास हुआ।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

फार्मासिस्ट पर नकेल; अब डॉक्टर की पर्ची पर ही बेच सकेंगे एंटीबायोटिक दवाएं, डॉक्टर्स को भी पर्ची पर लिखनी होगी वजह | केंद्र सरकार ने इसलिए बरती सख्ती

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मियों की आधे दिन की छुट्टी, केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

भजनलाल कैबिनेट की पहली बैठक में RAS मेंस सहित कई मामलों पर हुए अहम फैसले | जानिए क्या करने जा रही है सरकार

भजनलाल सरकार के लिए भाजपा ने बनाई विशेष टीम, करेगी थिंक टैंक का काम | रिटायर्ड IAS और IPS को भी जोड़ा

राजस्थान सरकार के मंत्रियों को बंगले आवंटित | जानें किसको कौनसा मिला

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ, भर्ती नियमों में संशोधन को सरकार ने दी मंजूरी | कॉलेजों में खाली  हैं 3800 पद

UGC बना रहा है लेखकों की टीम, 12 भारतीय भाषाओं में लिखी जाएंगी ग्रेजुएशन की किताबें | आप भी हैं लेखक तो इस डेट तक करें अप्लाई

हिन्दू कर्मचारियों को 22 जनवरी को मिलेगी 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी | इस देश ने किया बड़ा ऐलान

ये रहा नए साल का इनकम टैक्स कैलेंडर, नोट कर लीजिए टैक्स से जुड़े कामों की डेट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें